हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Tongue Colour: जीभ का रंग खोलेगा आपकी सेहत का राज, नीला रंग है खतरे का निशान

Tongue Colour:  जैसे शरीर का रंग पीला होने पर अंदाजा लगाया जाता है कि पीलिया हुआ है। वैसे ही, आपकी जीभ का रंग बताएगा कि आप बीमार हैं या नहीं। जानिए अलग-अलग रंगों का क्या मतलब है?

विज्ञापन
Tongue Colour

Tongue Colour: कभी आपने सोचा है कि जब भी आपकी तबीयत खराब होती है, तो डॉक्टर से चेकअप करवाते समय वो आपसे जीभ दिखाने को बोलते हैं। ऐसा क्यों होता है, आखिर जीभ कैसे बताती है आपकी सेहत के बारे में। जीभ का रंग आपके शरीर की कई बीमारियों का राज खोलता है। जैसे पीली त्वचा और पीली आंखें देखकर पीलिया का अंदाजा लगाया जाता है, ठीक वैसे ही जीभ के रंग से भी आप स्वस्थ हैं या नहीं, इस बात का पता लगाया जाता है। जीभ का अलग-अलग रंग अलग-अलग बीमारियों के बारे में आपको संकेत देता है। ताकि थोड़ा भी लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करके आगे का इलाज शुरू करवाया जा सके। चलिए हम आपको बताते है कि घर बैठे कैसे जीभ से पता लगाएं आप बीमार हैं या नहीं।

जीभ के रंग खोलेंगे बीमारी का राज

जीभ पर सफेद दाग-धब्बे

अगर आपकी जीभ पर सफेद दाग-धब्बे दिखाई देते हैं तो ये यीस्ट इंफेक्शन का संकेत होता है। यीस्ट इंफेक्शन अक्सर बच्चों या बूढ़ों में होता है। सफेद जीभ डिहाइड्रेशन की समस्या को भी दर्शाता है। ल्यूकोप्लाकिया में भी जीभ सफेद रंग की दिखती है। हालांकि, यह जीभ की ही एक बीमारी है। यह बीमारी ज्यादा घातक नहीं होती है।

काली रंग की जीभ

अगर आपको अपनी जीभ का रंग काला दिखाई दे रहा है तो यह खतरनाक है। काली जीभ गले के इंफेक्शन या बैक्टीरिया का संकेत है। ज्यादा दवाओं के सेवन से भी जीभ काली हो सकती है। डायबिटीज के मरीजों की भी जीभ का रंभ भी काला होता है। काले रंग की जीभ कैंसर के मरीजों की भी हो सकती है। इसके अलावा पेट के अल्सर में भी जीभ का रंग काला दिखता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:क्या होता है चाइनीज लहसुन? कितना नुकसानदायक? भारत समेत दुनिया के कई देशों में बैन; अब गुजरात कैसे पहुंचा?

जीभ का पीला रंग

हालांकि, पीले रंग की जीभ का सीधा-सीधा इशारा पीलिया की तरफ होता है, मगर यह एक शुरुआती संकेत है। पीली जीभ दिखते ही आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि पीलिया एक गंभीर बीमारी है। यह अंदर से धीरे-धीरे शरीर को खोखला करना शुरू कर देती है। कुछ मधुमेह के मरीजों में भी पीली जीभ देखी जाती है।

विज्ञापन

नीले रंग की जीभ है घातक

नीले रंग की जीभ को सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है क्योंकि जीभ का नीला रंग हार्ट हेल्थ की ओर इशारा करता है। अगर आपका हार्ट सुचारू रूप से या स्लो ब्लड पंप करता है तो जीभ का रंग नीला दिखाई देता है। नीले रंग की जीभ को मामूली समझकर नजरअंदाज बिल्कुल न करें। हार्ट की समस्या एक गंभीर समस्या है।

Tongue Colour

विज्ञापन

फीके रंग की जीभ

जीभ का बिल्कुल फीका या हल्का गुलाबी रंग शरीर में खून की कमी की ओर इशारा करता है। इससे एनीमिया, विटामिन बी-12 की कमी हो सकती है। इस केस में भी आपको तुरंत डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए।

स्वस्थ जीभ कैसी होती है?

कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार जिस जीभ का रंग हल्की सफेद परत के साथ गहरे गुलाबी रंग की होती है, और जिसपर कोई भी दाग या दाने नहीं होते हैं, वैसी जीभ स्वस्थ होती है। जीभ में नमी की कमी भी बीमारी का संकेत है।

विज्ञापन

कैसे देखें जीभ का रंग?

जीभ का रंग देखने के लिए आप एक शीशे में सूरज की किरणों में खड़े होकर देखना होगा। प्राकृतिक रोशनी में जीभ का रंग सही से दिखेगा।

ये भी देखें- Heart Attack से आधे घंटे पहले अलर्ट कर देगा AI, दिल्ली AIIMS की रिसर्च में और क्या-क्या खुलासे? 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola