आज के डिजिटल दौर में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. सुबह आंख खुलते ही स्क्रीन देखना और रात को उसी के साथ सोना अब आम बात हो गई है. सोशल मीडिया, रील्स और चैटिंग की लत इतनी बढ़ चुकी है कि लोग टॉयलेट तक मोबाइल लेकर जाने लगे हैं. कई लोग इसे टाइम पास या आदत मानते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह आदत धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाती है. अगर आप एक हेल्दी और बेहतर जीवन चाहते हैं, तो सबसे पहले टॉयलेट में मोबाइल इस्तेमाल करने की आदत छोड़ना जरूरी है. आइए जानते हैं आपकी ये आदत आपको कितनी बड़ी मुसीबत में डाल सकती है.
यह भी पढ़ें: सर्दियों का ‘ब्यूटी सीक्रेट’ यहां है! महंगे सीरम छोड़िए, घर की इन सस्ती चीजों से पाएं दूध जैसा ग्लो
टॉयलेट में फोन इस्तेमाल करना कितना खतरनाक
रिपोर्ट्स की मानें तो, कई मेडिकल रिसर्च में यह बात सामने आई है कि टॉयलेट में लंबे समय तक बैठकर मोबाइल चलाने वाले लोगों में पाचन की परेशानी और पाइल्स की समस्या ज्यादा देखी गई है. जब व्यक्ति जरूरत से ज्यादा समय टॉयलेट सीट पर बैठा रहता है, तो रेक्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है इससे पाइल्स होने का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही आंतों की प्राकृतिक प्रक्रिया भी प्रभावित होती है, जिससे कब्ज और पेट साफ न होने की समस्या हो सकती है. यह परेशानी धीरे-धीरे गंभीर रूप ले सकती है. इसलिए इस आदत को ठीक करना बहुत जरूरी है.
शरीर के इन अंगों पर भी पड़ता है असर
टॉयलेट में मोबाइल चलाते समय लोग झुककर बैठते हैं, जिससे गर्दन और कंधों पर लगातार दबाव बना रहता है. इस गलत पोस्चर के कारण मांसपेशियों में जकड़न, गर्दन दर्द और पीठ दर्द की समस्या शुरू हो सकती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि, लंबे समय तक ऐसा करने से सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस (Cervical Spondylosis) का खतरा भी बढ़ सकता है जिन लोगों को पहले से ही रीढ़ या गर्दन से जुड़ी समस्या है, उनके लिए यह आदत और ज्यादा नुकसानदेह साबित हो सकती है.
मोबाइल बन रहा बीमारियों का घर
टॉयलेट में मोबाइल ले जाने से उस पर खतरनाक बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, जो हाथों के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकते हैं. इसके अलावा, जब दिमाग मोबाइल में व्यस्त रहता है, तो शरीर का ध्यान प्राकृतिक क्रियाओं से हट जाता है. इससे पेट पूरी तरह साफ नहीं हो पाता और मानसिक दबाव भी बढ़ता है. शरीर और दिमाग का तालमेल बिगड़ने से विषाक्त पदार्थों बाहर नहीं निकल पाते, जो आगे चलकर कई बीमारियों की वजह बन सकते हैं. इसलिए आपको चाहिए कि अच्छी और सेहतमंद जीवन के लिए टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाल करने से परहेज करें.
यह भी पढ़ें: धनिया खाने से क्या लाभ होता है? आचार्य बालकृष्ण ने बताया धनिया किन बीमारियों को दूर कर सकता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
10 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
14 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
15 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
16 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines