Tips to Know Strong Lungs : यह बात हम सब जानते हैं कि शरीर के लिए ऑक्सीजन बेहद जरूरी है। ऑक्सीजन को शरीर में ले जाने और शरीर से दूसरी विषैली गैसों को बाहर करने का काम फेफड़े करते हैं। सोचिए, अगर हमारे फेफड़े खराब हो जाएं तो क्या हम सांस ले पाएंगे? जवाब है- नहीं। इसलिए फेफड़ों को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। फेफड़ों की मजबूती कई तरीकों से पहचान सकते हैं।
इन तरीकों से पहचानें फेफड़ों की मजबूती
1. Balloon Test
इस टेस्ट को आप घर पर भी कर सकते हैं। इसमें आपको घर पर ही बलून फुलाने होंगे। मार्केट से वे बलून खरीद लें जो बर्थडे पर डेकोरेशन के लिए लगाए जाते हैं। एक बलून को फुलाएं। अगर 4-5 बलून को फुलाने पर सांस ही फूलने लगे तो समझ लें कि आपके फेफड़े मजबूत नहीं हैं।
2. Three Ball Spirometer
यह एक छोटी डिवाइस होती है जिसमें तीन हल्की बॉल होती हैं। इसमें लगी पाइप के जरिए फूंक मारनी होती है। फूंक मारने से अगर तीनों बॉल ऊपर उठ जाती हैं तो समझ जाएं कि आपके फेफड़े मजबूत हैं। अगर एक या दो बॉल ही उठें तो फेफड़े मजबूत करें। Three Ball Spirometer को मार्केट से खरीदा जा सकता है। यह ऑनलाइन भी मौजूद है। इसकी कीमत 100 रुपये से 200 रुपये के बीच में है।
3. Peak Expiratory Flow Rate
यह भी एक डिवाइस है जिसके जरिए आप अपने फेफड़ों की क्षमता परख सकते हैं। इसे भी ऑनलाइन या केमिस्ट (मेडिकल स्टोर) की शॉप से खरीद सकते हैं। यह 500 से 800 रुपये में मिल जाती है। इसमें भी फूंक मारनी होती है। फूंक मारने से इसमें लगा इंडिकेटर बताता है कि आपके फेफड़े कितने मजबूत हैं। अगर इंडिकेटर हरे रंग तक पहुंचता है तो फेफड़े मजबूत स्थिति में हैं। अगर पीले रंग तक पहुंचता है तो सुधार की जरूरत है और लाल रंग पर मामला अटकता है तो फेफड़े मजबूत करें।
4. सांसें रोककर परखें क्षमता
अपनी सांसों को रोककर भी फेफड़ों की क्षमता परख सकते हैं। अगर आप अपनी सांस को खींचकर 1 से डेढ़ मिनट तक रोक सकते हैं तो मान लें कि आपके फेफड़े मजबूत हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके फेफड़ों से बाहर की हवा को अच्छी मात्रा में शरीर के भीतर पहुंचाया है।
5. चेस्ट में इन्फेक्शन होना
अगर चेस्ट में इन्फेक्शन है तो यह फेफड़ों से जुड़ा है। कई बार खांसी होने पर कफ भी आता है। अगर ऐसा लगातार होता है तो यह फेफड़ों से जुड़ी बीमारी हो सकती है। ऐसी स्थिति में अगर कोई शख्स लंबी सांस लेता है तो उसके सीने में दर्द होने लगता है। हालांकि सामान्य रूप से चलने-फिरने में उसे कोई परेशानी नहीं होती।
फेफड़ों की मजबूती जरूर चेक करें।
ऐसे करें फेफड़ों को मजबूत
- रोजाना ब्रिक्स वॉक करें। इसमें तेज-तेज कदमों से चला जाता है। चलने के दौरान स्पीड इतनी होती है कि किसी से बात करते समय सांसें न फूलें।
- फेफड़ों को हवा से पूरा भर लें और फिर कुछ देर रुककर सांसें धीरे-धीरे छोड़ें। ऐसा दिन में एक साथ 4 से 5 बार करें।
- हर दिन सुबह में 20 से 25 मिनट का योग और एक्सरसाइज या फिर दोनों जरूर करें। इसकी शुरुआत कपाल भाति से करें। साथ ही ताड़ासन, कटिचक्रासन आदि भी करें।
- हर दिन 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी लें। साथ ही ऐसी चीजें खाएं जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन आदि शामिल हो। मौसमी फल और सब्जियां खाएं।
यह भी पढ़ें : स्मोकिंग से फेफड़े ही नहीं दिल को भी खतरा! जानें कैसे करें बचाव
यह भी पढ़ें : शरीर में दिखें ये 10 लक्षण, न करें इग्नोर, डैमेज हो सकते हैं फेफड़े
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
15 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
19 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
20 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
20 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines