शांत जगह में बैठते ही अक्सर लोगों के कान में घंटी या सीटी बजने की आवाज आने लगती है. आमतौर पर ये समस्या कुछ सेकंड तक बनी रहती है, लेकिन जब समस्या लंबे समय तक हो या फिर बार-बार परेशान करें, तो स्थिति गंभीर हो सकती है. इस स्थिति को मेडिकल भाषा में ‘टिनिटस’ कहते हैं, जो सुनने की क्षमता को भी प्रभावित कर सकती है. अगर आप इसे नॉर्मल सझमते हैं, तो आइए आपको बताते हैं आखिर क्या है ये समस्या और क्यों अचानक कान में सीटी या घंटी की आवाज बजने लगती है?
यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है महसूस? एक्सपर्ट ने बताए ये तरीके आएंगे आपके बहुत काम
क्या है टिनिटस? What is Tinnitus
NIDCD के अनुसार, टिनिटस ऐसी आवाज का अनुभव है जिसका कोई बाहरी स्रोत नहीं होता, इसलिए दूसरे लोग इसे सुन नहीं सकते. टिनिटस को आमतौर पर घंटी बजने जैसी आवाज के तौर पर बताया जाता है, लेकिन कुछ लोगों को दूसरी तरह की आवाजें भी सुनाई दे सकती हैं, जैसे भिनभिनाने की आवाज. टिनिटस एक आम समस्या है; सर्वे के अनुसार, 10 से 25% एडल्ट को यह समस्या होती है. वहीं, इसका खतरा बच्चों में भी पाया जाता है. जानकारी के अनुसार, टिनिटस की समस्या वक्त के साथ बेहतर हो सकता है या फिर पूरी तरह ठीक भी हो सकता है, लेकिन कुछ मामलों में स्थिति बिगड़ भी जाती है, वह भी तब जब टिनिटस तीन या फिर उससे भी ज्यादा लंबे समय तक बना रहे.
क्यों होती है टिनिटस की समस्या ?
NIDCD के अनुसार, टिनिटस (Tinnitus) के की समस्या के पीछे क्या कारण होते हैं, अभी पूरी तरह ये स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन टिनिटस से पीड़ित ज्यादातर लोगों में कुछ हद तक सुनने की क्षमता कम हो सकती है. इतना ही नहीं, आपको जानकर हैरानी होगी कि, फिलहाल टिनिटस (Tinnitus) का कोई स्थायी इलाज भी उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसके लक्षणों को कम करने के कई तरीके मौजूद हैं. इसलिए जरूरी है कि अगर किसी को इस टिनिटस के लक्षण दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं, ताकि स्थिति को वक्त रहते काबू पाया जा सके.
किन-किन कारणों से बढ़ सकता है टिनिटस का खतरा
बता दें कि, इसके सटीक कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन कुछ स्थितियां इसके जोखिम को बढ़ा सकती हैं. इनमें;
- तेज आवाज के संपर्क में रहना: लंबे समय तक तेज गाने सुनना, मशीनों, पटाखों या तेज शोर के संपर्क में रहने से कान को नुकसान पहुंच सकता है.
- सुनने की क्षमता कम होना: बढ़ती उम्र या तेज आवाज के कारण सुनने की क्षमता कमजोर होने पर टिनिटस की समस्या हो सकती है.
- कुछ दवाइयों का सेवन: कुछ एंटीबायोटिक और अन्य दवाइयों के ज्यादा डोज से टिनिटस हो सकता है.
- कान में मैल या संक्रमण: कान में ज्यादा मैल जमा होने या संक्रमण के कारण कानों में आवाज सुनाई दे सकती है.
- सिर या गर्दन में चोट लगना: सिर या गर्दन पर चोट लगने से कान, सुनने वाली नसों या दिमाग के उन हिस्सों को नुकसान पहुंच सकता है, जो आवाज को समझने का काम करते हैं. इससे टिनिटस हो सकता है.
यह भी पढ़ें: बार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
7 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
10 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
11 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
12 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
13 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
16 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: NIDCD
First published on:
Know More: Editorial Guidelines