Home Remedies For Thyroid: आज के समय में थायराइड एक नॉर्मल समस्या बन गई है। थायराइड इंबैलेंस हार्मोन, अनहेल्दी डाइट, तनाव और आयोडीन की कमी की वजह से भी होती है। अक्सर ये समस्या पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है।
थायराइड ग्लैंड हमारी गर्दन के पिछले भाग में मौजूद होती है और ये बॉडी के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करती है, लेकिन कई बार इसका प्रोसेस स्लो होने लगता है और थायराइड की समस्या पैदा हो जाती है। थायराइड बढ़ने पर कुछ इस प्रकार के संकेत दिखने लगते हैं, जैसे-
थायराइड के संकेत
थकान- अधिक थकान लगना या थकावट महसूस करना।
वजन में परिवर्तन- अचानक वजन कम होना या बढ़ना, जबकि डाइट और एक्सरसाइज नॉर्मल है।
जलन या गर्मी महसूस करना- बार-बार गरम लगना या पसीना आना।
हाथ या पैरों में सूजन- असामान्य सूजन या दर्द महसूस करना।
पाचन समस्याएं- कब्ज, अपच या पेट में गैस का बनना।
सोने या जागने में समस्या- असामान्य नींद या अनिद्रा महसूस करना या ज्यादा नींद का आना।
मेंटल प्रॉब्लम्स- ज्यादा चिंता करना, उदास महसूस करना, या अन्य मेंटल प्रॉब्लम महसूस करना।
थायराइड को कंट्रोल करने के लिए कुछ नेचुरल घरेलू नुस्खे हैं जो मददगार साबित हो सकते हैं..
कोकोनट ऑयल
कोकोनट ऑयल में मौजूद फैट्स और विटामिन ई थायराइड के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। आप इसे सलाद में ड्रेसिंग के रूप में या खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।
गुग्गुल (Commiphora Wightii)
गुग्गुल एक आयुर्वेदिक मेडिसिन है जो थायराइड के लेवल को संतुलित करने में मदद कर सकती है।
अलसी बीज
अलसी के बीज में लिग्नांस होता है जो थायराइड को कम करने में मदद करता है और आप आराम महसूस करते हैं।
अश्वगंधा
अश्वगंधा थायराइड के लेवल को बैलेंस करने में मदद कर सकता है और परमानेंट इसका सेवन करने से फिजिकल और मेंटल तनाव कम होता है।
जायफल (Nutmeg)
जायफल में मौजूद विटामिन C, अन्य विटामिन्स, और मिनरल्स थायराइड के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।
शंखपुष्पी
शंखपुष्पी भी थायराइड को संतुलित करने में मदद कर सकती है। शंखपुष्पी में थायराइड-रोधी गुण होते हैं, जो थायराइड हार्मोन के प्रोडक्शन को कम करके थायराइड ग्लैंड को ठीक तरह से काम करने में मदद करता है।
भूमि आंवला
भूमि आंवला एक नेचुरल मेडिसिन है जो थायराइड के ग्लैंड के फंक्शन को संतुलित करने में मदद कर सकती है।
ये भी पढ़ें- फंगल इन्फेक्शन क्या है? जानें लक्षण और राहत पाने के 5 घरेलू नुस्खे!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
PMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
59 mins agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
18 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines