Foods For Thyroid: गले में सामने की तरफ स्थित होती है थायराइड ग्रंधि (Thyroid Gland) जिसका आकार तितली की तरह नजर आता है. थायराइड ग्रंथि शरीर के हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. लेकिन, दिक्कत तब होती है जब थायराइड इंबैलेंस होने लगता है. थायराइड ग्रंथि अगर जरूरत से ज्यादा या कम हार्मोन बनाने लगती है तो इससे शरीर की कार्यप्रणाली पर असर पड़ता है. खासतौर से थायराइड से बनने वाले हार्मोन हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करते हैं. ऐसे में थायराइड से जुड़ी दिक्कतों को कम करने के लिए कुछ सुपरफूड्स को खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भवसर सावलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर करके बताया है कि खानपान की वो कौन सी 15 चीजें हैं जो थायराइड को कंट्रोल (Thyroid Control) करने में असरदार साबित होती हैं. आप भी इन चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें –ये 4 लक्षण बताते हैं कोलेस्ट्रॉल हो गया है आउट ऑफ कंट्रोल, इन संकेतों को भूल से भी ना करें अनदेखा
थायराइड कंट्रोल करेंगे ये 15 सुपरफूड्स
ब्राजील नट्स – ब्राजील नट्स सेलेनियम से भरपूर होते हैं और T4 से T3 कंवर्जन में मदद करते हैं. इन्हें रोज सुबह 2 से 3 खाया जा सकता है.
कद्दू के बीज – जिंक से भरपूर होने के चलते कद्दू के बीज इनेक्टिव T4 से एक्टिव T3 कंवर्जन में मदद करते हैं. रोजाना एक चम्मच भुने हुए कद्दू के बीज खाए जा सकते हैं.
सूरजमुखी के बीज – विटामिन ई, हेल्दी फैट्स, बी विटामिंस और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर सूरजमुखी के बीज इंफ्लेमेशन को कम करते हैं और थायराइड ग्रंथि को फायदा देते हैं. इन्हें रोजाना एक चम्मच स्नैक की तरह खाया जा सकता है.
आंवला – विटामिन सी से भरपूर आंवला (Amla) बाल, त्वचा, इम्यूनिटी और शरीर के एनर्जी लेवल्स को बढ़ाने का काम करता है. इसे ताजा खाया जा सकता है, पाउडर बनाकर खा सकते हैं या चाहे तो आंवला का जूस पी सकते हैं.
नारियल – थायराइड हार्मोन फंक्शन के लिए नारियल बेस्ट नेचुरल फैट होता है. यह मेटाबॉलिज्म और एनर्जी को बेहतर करता है. नारियल को खाना बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है, ताजा खाया जा सकता है या नारियल पानी भी पी सकते हैं.
मखाना – सेलेनियम से भरपूर मखाना पाचन के लिए भी बेहद अच्छा है. इसे खाने पर वेट मैनेजमेंट और थायराइड बैलेंस में मदद मिलती है. मखाना भूनकर खाए सकते हैं, दूध में डालकर खा सकते हैं या फिर मखाना की खीर बनाकर खाएं.
हर्बल टी – ब्लू पी फ्लावर टी पीने पर शरीर को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. ये एंजाइटी, स्ट्रेस और स्किन के साथ ही हेयर प्रॉब्लम्स को कम करते हैं. हर दिन एक कप यह हर्बल टी पी जा सकती है.
घी – ड्राइनेस कम करने से लेकर पाचन सुधारने और हार्मोनल बैलेंस तक में घी के फायदे नजर आते हैं. घी गट थायराइड कनेक्शन को सपोर्ट करता है. इसे रोजाना खाने में डालकर खा सकते हैं. इसके सेवन का सबसे अच्छा तरीक है 2 बूंदे स्वर्णप्राशन के लिए इस्तेमला करना.
मूंग दाल – थायराइड मरीजों के लिए मूंग दाल को पचाना सबसे आसान होता है. यह मसल स्ट्रेंथ और एनर्जी को बनाए रखने में फायदेमंद है. हफ्ते में कम से कम 3 बार मूंग दाल खानी चाहिए. इसका चीला या स्प्राउट्स बनाकर भी खा सकते हैं.
खजूर – हार्मोनल बैलेंस और नरिशमेंट के लिए खजूर बेहद फायदेमंद होते हैं. इनसे कब्ज दूर होती है और थकान से भी छुटकारा मिलता है. खजूर को दोपहर से पहले खाया जा सकता है. एक दिन में 2 से 3 खजूर ही खाएं.
करी पत्ते – कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर करी पत्ते (Curry Leaves) थायराइड हार्मोन बैलेंस में मदद करते हैं और बालों की हेल्थ को भी अच्छा करते हैं. इन पत्तों की चटनी बनाकर खाएं या फिर सब्जी या करी में डालकर स्वाद लें.
मोरिंगा – थायराइड बैलेंस में मोरिंगा के फायदे नजर आते हैं. मोरिंगा आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए, सी और प्रोटीन से भरपूर होता है. इसे सब्जी की तरह खा सकते हैं, मोरिंगा का पाउडर या कैप्सूल भी लिया जा सकता है.
पिस्ता – कब्ज, मूड स्विंग्स, इन्सोमनिया और स्ट्रेस को कम करने में मददगार है पिस्ता. यह नर्वस सिस्टम को भी फायदा देता है. आप रोजाना एक चम्मच पिस्ता स्नैक्स की तरह खा सकते हैं.
अनार – फर्टिलिटी से लेकर पाचन और हार्ट हेल्थ बेहतर करने तक में अनार का असर दिखता है. यह थायराइड ग्रंथि की इंफ्लेमेशन को कम करता है. हफ्ते में 1-2 बार अनार जरूर खाना चाहिए.
धनिया के दाने – धनिया के दाने (Coriander Seeds) थायराइड के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इनसे पाचन अच्छा रहता है और शरीर डिटॉक्स भी होने लगता है. धनिया के दानों का पानी बनाकर पिया जा सकता है.
ये हैं वो 15 चीजें जो थायराइड ग्रंथि से जुड़ी दिक्कतों को दूर रखती हैं और इसीलिए इन चीजों को आप अपने खानपान का हिस्सा बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें – महिलाओं में गर्भाशय कैंसर के क्या लक्षण हैं?
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
7 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
11 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
12 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
12 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
13 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
14 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
16 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines