ये 4 लक्षण बताते हैं कोलेस्ट्रॉल हो गया है आउट ऑफ कंट्रोल, इन संकेतों को भूल से भी ना करें अनदेखा

High Cholesterol Signs: कोलेस्ट्रॉल जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो बीमारियों की वजह बनने लगता है. ऐसे में यहां जानिए कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर पर इसके किस-किस तरह के लक्षण या चेतावनी संकेत नजर आने लगते हैं.

High Cholesterol Warning signs

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं?

Cholesterol Badhne Ke Lakshan: कोलेस्ट्रॉल वैक्सी सब्सटेंस यानी चिपचिपा पदार्थ होता है जिसकी शरीर को हेल्दी सेल्स बिल्ड करने के लिए जरूरत होती है. लेकिन, कॉलेस्ट्रोल जरूरत से ज्यादा बढ़ने पर यह शरीर के लिए नुकसानदायक होने लगता है. इसके शरीर पर लक्षण नजर आने लगते हैं जो बताते हैं कि कोलेस्ट्रॉल जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है और अब संभलने की जरूरत है. न्यूट्रिशनिस्ट ध्वनी शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वे बता रही हैं कि वो कौन से लक्षण हैं जो बताते हैं कि आपका कोलेस्ट्रॉल आउट ऑफ कंट्रोल हो चुका है और शरीर के लिए साइलेंट किलर (Silent Killer) बनता जा रहा है. ऐसे में वक्त रहते इन 4 लक्षणों को पहचानना सबसे जरूरी है.

विज्ञापन

कोलेस्ट्रॉल आउट ऑफ कंट्रोल होने के लक्षण

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कोलेस्ट्रॉल आउट ऑफ कंट्रोल होने पर शरीर पर 4 लक्षण नजर आने लगते हैं-

विज्ञापन

हर समय थकान – रातभर चैन की नींद लेने के बाद भी आपके शरीर में हर समय थकान रहती है. ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह से ना होने पर खून सही तरह से ऑक्सीजन को शरीर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक नहीं ले जा पाता.

पीले निशान – आंखों के आस-पास पीले रंग के निशान नजर आने लगते हैं. ये छोटी-छोटी गांठें होती हैं जिन्हें जैंथेलाज्मा कहते हैं. त्वचा पर कोलेस्ट्रॉल का बिल्डअप होने पर ये निशान नजर आते हैं.

विज्ञापन

खाने के बाद दर्द या भारीपन – हाई कोलेस्ट्रॉल का एक लक्षण यह भी है कि खाना खाने के बाद आपको पेट के ऊपरी हिस्से में भारीपन और दर्द महसूस होने लगता है. यह लिवर के फैट के ओवरलोड को ठीक तरह से मैनेज ना कर पाने का साइन हो सकता है.

हाथ-पैरों का सुन्न होना या झनझनाहट – अक्सर ऐसा विटामिन बी12 की कमी होने पर होता है. लेकिन, हाई कॉलेस्ट्रोल होने पर भी हाथ-पैरों में झनधनाहट या सुन्नपन नजर आने लगता है.

विज्ञापन

कोलेस्ट्रॉल आउट ऑफ कंट्रोल होने से पहले दिखते हैं ये वॉर्निंग साइन

विज्ञापन
  • सीने में दर्द या भारीपन महसूस होने लगता है.
  • कुछ कदम चलने पर ही सांस फूलने लगती है,
  • शरीर हर समय थकान से चूर महसूस करता है.
  • गर्दन और जबड़े में दर्द होने लगता है.
  • बार-बार सिर में दर्द महसूस होता है और चक्कर आता है.

यह भी पढ़ें – महिलाओं में गर्भाशय कैंसर के क्या लक्षण हैं?

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ