हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Imunity कैसे होती है कमजोर? जो बढ़ाती है Thyroid का रिस्क, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Thyroid Causes: थायराइड एक साइलेंट किलर बीमारी है, जो लोगों को धीरे-धीरे खतरे में डालती रहती है। थायराइड होने के कई प्रमुख कारण होते हैं, उनमें से एक कारण आपकी कमजोर इम्यूनिटी है। थायराइड से आपके मेटाबॉलिज्म पर भी असर पड़ता है। आइए समझते हैं थायराइड के कारणों को।

विज्ञापन

Thyroid Causes: थायराइड एक गंभीर बीमारी है, जो लोगों को प्रभावित करती है। इसे साइलेंट किलिंग डिजीज भी माना जाता है। यह अक्सर असंतुलित भोजन और सेहत के प्रति असंवेदनशीलता रखने के कारण होता है। दुनियाभर में इस बीमारी के मामले बढ़ रहे हैं, जिसमें भारत का नंबर भी ऊपर के स्थानों में है। इसका मतलब यह है कि यहां इस बीमारी के मरीजों की संख्या अत्यधिक है। थायराइड पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को प्रभावित करता है। क्या हमारी इम्यूनिटी से भी थायराइड होने का रिस्क बढ़ जाता है? आइए जानते हैं, इसका कारण।

ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है? लक्षण और उपचार की शुरुआत

इम्यूनिटी और थायराइड का संबंध

इंडियन एक्सप्रेस में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, एक कंटेंट क्रिएटर और डॉक्टर, डॉ. सेरमेड मेजहर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि 12% लोगों में थायराइड का कारण उनकी इम्यूनिटी बनती है। कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो वीक इम्यूनिटी से थायराइड होने के रिस्क के साथ-साथ थायराइड से ठीक होने का रिस्क भी कम होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कुछ लोगों का ऑटोइम्यून सिस्टम खराब होता है। इस स्थिति में सिर्फ थायराइड नहीं, अन्य बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- Freepik

क्यों होता है ऐसा?

ऑटोइम्यून वीक होने का कारण शरीर में हॉर्मोनल असंतुलन होना है। थायराइड से मेटाबोलिज्म, एनर्जी लेवल्स और शरीर के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को करने में समस्याएं पैदा होती हैं। शरीर में पोषण की कमी के चलते भी थायराइड और ऑटोइम्यून, दोनों प्रभावित होते हैं। इनमें विटामिन्स और मिनरल्स शामिल हैं।

विज्ञापन

थायराइड कुछ शुरुआती संकेत

गर्दन के आस-पास गांठे बनना।
दिल की धड़कनों का तेज होना।
सोने में परेशानी होना।
वजन अनियंत्रण।
मासिक धर्म में परिवर्तन।
मांसपेशियों में कमजोरी होना।
मूड स्विंग्स।
बालों का झड़ना।

क्या करें?

ऑटोइम्यून सिस्टम को सही रखने के लिए स्वस्थ आहार का सेवन करें, रोगों से बचाव के लिए समय पर इलाज करवाएं, तनाव को मैनेज करें तथा व्यायाम करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने के हैं 5 फायदे, अब मत मिस करना दोपहर की झपकी

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola