throat pain remedies (1)

गले में जमी पुरानी से पुरानी बलगम को दूर करेगा हकीम सुलेमान का यह नुस्खा

गर्मी में बलगम जुकाम और खांसी से हैं परेशान? हकीम सुलेमान का यह घरेलू नुस्खा अपनाएं और पाएं कुछ ही दिनों में राहत। यहां जानिए बनाने का सही तरीका।

देश में इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है। मगर कुछ लोगों को इस समय भी खांसी-जुकाम के साथ गले में खराश, बलगम और दर्द की समस्या हो रही है। हालांकि, यह बदलते मौसम की वजह से, बैक्टीरियल इंफेक्शन और अचानक अधिक मात्रा में ठंडा पानी पीने के कारण हो सकता है। मगर इन समस्याओं से राहत पाना जरूरी है क्योंकि गले में बलगम गंभीर फेफड़ों की बीमारी का कारण भी बन सकता है। प्रसिद्ध हकीम सुलेमान बताते हैं कि गले में बलगम की समस्या को दूर करने के लिए आपको सपिस्तान, उन्नाब और अलसी लेनी होगी। इन सभी को बराबर मात्रा में यानी 100 ग्राम ले लें। इसके अलावा, पिंपरी को 30 ग्राम ले लें। इन चारों चीजों को मिलाकर एक पाउडर बना लें। इसे नियमित रूप से रोज खाएं और साथ में गुनगुना पानी भी पिएं। इसके अलावा, खट्टी चीजों का सेवन कम करें। खासतौर पर रात के समय ऐसे फूड्स को खाने-पीने से बचें। बलगम की समस्या में दूध भी कम पीना चाहिए। ठंडा पानी भी कम पिया करें। मास्क पहनें ताकि बाहर की धूल मिट्टी से सुरक्षित रह सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ