खाना निगलने, पानी पीने में परेशानी हो सकती है गंभीर बीमारी का संकेत, दिखते हैं 5 लक्षण

Throat Pain Causes: अगर आपको पानी पीने, खाना निगलने में समस्या होती है, तो आपको ये बीमारी हो सकती है। क्या है इसके लक्षण, जानिए।

dysphagia causes is difficulty swallowing a sign of cancer dysphagia life expectancy types of dysphagia dysphagia meaning i feel like i can't swallow my saliva feels like food stuck in chest after eating oropharyngeal dysphagia

Image Credit: Freepik

Throat Pain Causes: मौसम में बदलाव की वजह से सर्दी और जुकाम होना और इसके कारण गले में खरास या दर्द होना नॉर्माल बात है। इस स्थिति में गर्म पानी पीने या गरारे करने से थोड़े टाइम में ये सही भी हो जाता है। लेकिन, आपको अक्सर गले में खरास रहती है या पानी पीने और खाना निगलने में दिक्कत (Dysphagia) होती है, तो इस समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

विज्ञापन

दरअसल, यह डिस्फेजिया जैसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। इसलिए भूलकर भी इसके लक्षणों को अनदेखा न करें। क्योंकि टाइम रहते अगर इसका उपचार न हो तो आगे चलकर ये परेशानी और भी गंभीर हो सकती है।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel  

news 24 Whtasapp Channel

डिस्फेजिया क्या है

आपको बता दें, अगर आपको थूक, पानी पीने या खाना निगलने में परेशानी होती है, तो आपको डिस्फेजिया की बीमारी हो सकती है। किसी भी व्यक्ति को डिस्फेजिया तब होता है जब खाने की नली पूरी तरह बंद हो जाए या उसका जाने का रास्ता पतला हो जाए। इसके अलावा डिस्फेजिया खतरनाक रूप तब ले लेता है जब खाने की नली में ट्यूमर हो जाए। कई बार ट्यूमर धीरे-धीरे बढ़ता है और ऐसी स्थिति में मरीज को कोई भी सूखा खाना खाने में भी समस्या होने लगती है। यहां तक की मरीज लार तक नहीं निगल पाता है। पानी या लार तक न निगल पाना भी एक संकेत है कि खाने की नली में कैंसर हो सकता है।

विज्ञापन

Dysphagia (निगलने में कठिनाई) क्यों होती है, समझें Dr. Piyush Ranjan Gastroenterologist at Sir Ganga Ram Hospital, New Delhi इस Video के जरिए- 

विज्ञापन

डिस्फेजिया के लक्षण

  • खाना या पानी, थूक, लार निगलने में परेशानी होना।
  • बार-बार वोमिटिंग होना।
  • खाना गले में चिपक सा लगना।
  • गले में खाना अटक जाना।
  • खाना खाने के साथ खांसी की परेशानी होना।

खाना खाते समय निगलने में होती है दिक्कत?, समझें Dr Ashish Sachan-Surgical Gastroenterologist इस Video के जरिए-

युवाओं में ये बीमारी मांसपेशियों के खिंचाव के कारण होती है। ऐसे में गले में ऐसे किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर सबसे पहले ये जरूरी टेस्ट करवाएं।

विज्ञापन

एंडोस्कोपी (Endoscopy)

डिस्फेजिया या गले में कैंसर होने पर फ्लेक्सिवक ट्यूब की हेल्प से एंडोस्कोपी की जाती है। यह एक ट्यूब होता है, जिसके एक ओर कैमरा लगा होता है। ऐसे में ट्यूब के पहला सिरा मरीज के मुंह में डाला दिया जाता है और इलाज किया जाता है। यह टेस्ट 2 से 3 मिनट के अंदर किया जाता है और यह एक सिंपल टेस्ट है, इससे घबराना नहीं चाहिए।

विज्ञापन

बायोप्सी (Biopsy)

बायोप्सी तब की जाती है जब पता लगाना होता है कि मरीज का कैंसर किस टाइप का है। इसके साथ ही यह टेस्ट डॉक्टर इसलिए करते हैं ताकि ट्यूमर के साइज का पता लगाकर इलाज किया जा सके।

विज्ञापन

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ