Avoid These Food Items With Curd: गर्मियों में दही का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे पेट की कई दिक्कतें दूर होती हैं और पेट को ठंडक मिलती है। किसी शुभ काम पर जाने से पहले दही-चीनी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ चीजों को मिलाना आपको भारी पड़ सकता है।
कुछ खाने की चीजें ऐसी होती हैं, जिनका सेवन दही के साथ करना आपको कई बीमारियां दे सकता हैं। कई सब्जियां और फल ऐसे होते हैं, जो गलती से भी दही के साथ नहीं खानी चाहिए। आइए जान लेते हैं कौन-कौन सी खाने की चीजें हैं, जिन्हें हमें
खट्टे फल
दही के साथ संतरे, नींबू और अंगूर नहीं खाना चाहिए। क्योंकि खट्टे फलों में विटामिन सी ज्यादा होता है और आपको अपच, गैस और सूजन हो सकती है।
टमाटर
टमाटर एसिडिक फूड है और दही में मौजूद लैक्टिक एसिड से टकरा सकता है। इससे सीने में जलन महसूस होती है।
रेड मीट
रेड मीट एक प्रोटीन पावर हाउस है, लेकिन दही के साथ खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा करती हैं। क्योंकि मांस में हाई प्रोटीन होता है और ये प्रोबायोटिक्स के साथ मिलकर पाचन में समस्या करते हैं।
खीरा
दही के साथ खीरा खाने से शरीर में ज्यादा ठंडक महसूस हो सकती है और आपको सर्द-गर्म लगने का खतरा रहता है।
ख़रबूजे
तरबूज या खरबूजे में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और दही के साथ खाने से पाचन से जुड़ी परेशानी होती है। दही के लैक्टिक एसिड और खरबूजे का पानी मिलकर पेट खराब कर सकता है।
ये भी पढ़ें- Platelet count को बढ़ाने में मददगार हैं ये 7 नुस्खे!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
10 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
13 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
13 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
15 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
17 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
19 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
20 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines