---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

दही के साथ इन चीजों का सेवन करना ‘जहर’ के समान!

Avoid These Food Items With Curd: गर्मियों में दही खाना सबको पसंद है, लेकिन कुछ खाने की चीजें ऐसी होती हैं जिनका दही के साथ मेल सही नहीं माना जाता है। आइए जानें कौन-कौन सी चीजें हैं..

---खबर नीचे जारी है---

Avoid These Food Items With Curd: गर्मियों में दही का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे  पेट की कई दिक्कतें दूर होती हैं और पेट को ठंडक मिलती है। किसी शुभ काम पर जाने से पहले दही-चीनी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ चीजों को मिलाना आपको भारी पड़ सकता है।

कुछ खाने की चीजें ऐसी होती हैं, जिनका सेवन दही के साथ करना आपको कई बीमारियां दे सकता हैं। कई सब्जियां और फल ऐसे होते हैं, जो गलती से भी दही के साथ नहीं खानी चाहिए। आइए जान लेते हैं कौन-कौन सी खाने की चीजें हैं, जिन्हें हमें

---खबर नीचे जारी है---

खट्टे फल

दही के साथ संतरे, नींबू और अंगूर नहीं खाना चाहिए। क्योंकि खट्टे फलों में विटामिन सी ज्यादा होता है और आपको अपच, गैस और सूजन हो सकती है।

टमाटर

टमाटर एसिडिक फूड है और दही में मौजूद लैक्टिक एसिड से टकरा सकता है। इससे सीने में जलन महसूस होती है।

---खबर नीचे जारी है---

रेड मीट

रेड मीट एक प्रोटीन पावर हाउस है, लेकिन दही के साथ खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा करती हैं। क्योंकि मांस में हाई प्रोटीन होता है और ये प्रोबायोटिक्स के साथ मिलकर पाचन में समस्या करते हैं।

खीरा

---खबर नीचे जारी है---

दही के साथ खीरा खाने से शरीर में ज्यादा ठंडक महसूस हो सकती है और आपको सर्द-गर्म लगने का खतरा रहता है।

ख़रबूजे

तरबूज या खरबूजे में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और दही के साथ खाने से पाचन से जुड़ी परेशानी होती है। दही के लैक्टिक एसिड और खरबूजे का पानी मिलकर पेट खराब कर सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Platelet count को बढ़ाने में मददगार हैं ये 7 नुस्खे!

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Apr 29, 2024 03:22 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola