Navratri Fasting : काफी लोग नवरात्रि हो या शिवरात्रि, उपवास जरूर रखते हैं। वैसे उपवास रखना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इससे तन और मन, दोनों की शुद्धि होती है। हालांकि काफी डॉक्टर्स ऐसे लोगों को उपवास रखने से मना करते हैं जिन्हें किसी भी तरह की शारीरिक या मानसिक परेशानी हो।
छोटे बच्चों को उपवास से दूर रखें
छोटे बच्चों को उपवास रखने से बचना चाहिए। सीनियर पीडिअट्रिशन डॉ. अव्यक्त अग्रवाल बताते हैं कि अगर बच्चे की उम्र 10-12 साल से कम है तो उसे उसे उपवास न रखने दें क्योंकि बच्चों को न्यूट्रिशंस की जरूरत दिन में जल्दी-जल्दी पड़ती है। अगर वे कुछ खाएंगे नहीं तो बेहोश हो सकते हैं। अगर 10-12 साल से ज्यादा का बच्चा उपवास रखना चाहे तो उसे दिन में ज्यादा से ज्यादा लिक्विड चीजें और फ्रूट्स खिलाएं। बच्चों को देर तक भूखे पेट न रहने दें।
गर्भवती महिलाएं न रखें उपवास
वे महिलाएं जो गर्भवती हैं, उन्हें उपवास नहीं रखना चाहिए। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान पेट में पल रहे बच्चे को बहुत ज्यादा न्यूट्रिशंस की जरूरत पड़ती है जो उसे मां से मिलते हैं। अगर मां ही भूखी रहेगी तो बच्चा भी भूखा रहेगा। साथ ही वे महिलाएं जो बच्चे को दूध पिलाती हैं, उन्हें भी उपवास नहीं रखना चाहिए।
किडनी, लीवर और बीपी की परेशानी वाले
डॉ. अव्यक्त अग्रवाल बताते हैं कि जिन लोगों को किडनी, लीवर और बीपी की परेशानी है, उन्हें भी उपवास नहीं रखना चाहिए। साथ ही जिन्हें कोई मानसिक बीमारी है और दवाई ले रहे हैं, उन्हें भी उपवास नहीं रखना चाहिए। डॉ. अव्यक्त अग्रवाल के मुताबिक मानसिक बीमारी वाले लोग डॉक्टर की सलाह से ही उपवास रखें।
डायबिटीज है तो उपवास को न कहें
जिस शख्स को डायबिटीज है उसे भी उपवास से दूर रहना चाहिए। सीनियर डाइटिशन नीलांजना सिंह के मुताबिक डायबिटीज के मरीजों को एक निश्चित समय पर दवाई देनी होती है और समय पर खाना होता है। उपवास में भूखे रहने से शुगर लेवल बिगड़ सकता है। नीलांजना सिंह बताती हैं कि अगर डायबिटीज का लेवल बहुत ज्यादा नहीं है तो डॉक्टर की सलाह से ही उपवास रखें।
यह भी पढ़ें : नवरात्रि उपवास में 9 दिनों के लिए 9 नवरात्रि व्यंजन की पूरी लिस्ट, देखें एक साथ
बुजर्ग भी उपवास न रखें
नीलांजना सिंह बताती हैं कि 65 साल से ज्यादा के बुजुर्गों को भी उपवास से दूर रहना चाहिए। दरअसल, इस उम्र में मेटाबॉलिज्म बदल जाता है और यह शरीर में देर तक स्टोर नहीं रहा सकता। अगर कोई बुजुर्ग उपवास रखता है तो उसमें मेटाबॉलिज्म की कमी हो सकती है। इससे उसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक हो सकता है।
संबंधित खबरें
मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
11 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
15 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
17 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
19 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines