हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पेट के लिए काल हैं ये 3 गलत फूड कॉम्बिनेशन! गलती से न करें सेवन, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Healthy Diet: अक्सर हम अपनी डाइट में कई ऐसे कॉम्बिनेशन को शामिल कर लेते हैं, जो सेहत के लिए ठीक नहीं होते. इस स्टोरी में हम ऐसे ही 3 सबसे कॉमन फूड कॉम्बिनेशन के बारे में बात करेंगे, जिसका सेवन अक्सर लोगों को दिक्कत देता है.

विज्ञापन
पेट की समस्या का सबसे बड़ा कारण है ये.

अक्सर हम अपनी डेली रूटीन में यह देखते हैं कि ठीक से खाना खाने के बावजूद पेट भारी रहता है, गैस बनती है या बार-बार एसिडिटी परेशान करती है. कई लोग सोचते हैं कि शायद खाना सही नहीं था, लेकिन असल वजह खाने का गलत कॉम्बिनेशन होता है. आयुर्वेद मानता है कि सिर्फ पौष्टिक भोजन ही काफी नहीं होता, बल्कि उसे सही चीजों के साथ और सही समय पर खाना भी जरूरी है, वरना ये आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है.

हर इंसान का पाचन तंत्र अलग होता है और अगर बार-बार कोई फूड कॉम्बिनेशन आपको नुकसान पहुंचा रहा है, तो उसे नजरअंदाज करना भविष्य में बड़ी समस्या बन सकता है. इस स्टोरी में हम कुछ ऐसे ही आम फूड कॉम्बिनेशन के बारे में बताएंगे, जिसे अक्सर लोग डेली खाते है जिसके बाद उन्हें पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: पेट हो जाए खराब तो घबराएं नहीं, ये 5 आयुर्वेदिक नुस्खे देंगे दवा से भी तेज राहत

विज्ञापन

केला और पोहा

केला आमतौर पर हेल्दी फल माना जाता है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार यह भारी होता है और पोहा हल्का और जल्दी पचने वाला अनाज है. जब दोनों को एक साथ खाया जाता है, तो उनकी अलग-अलग पाचन गति पेट की पाचन अग्नि को भ्रमित कर देती है. इसका नतीजा यह होता है कि पेट में गैस, सुस्ती, भारीपन और कभी-कभी कब्ज जैसी परेशानी शुरू हो जाती है. बेहतर यही है कि केला अकेले खाएं.

विज्ञापन

दही और राजमा

राजमा पहले से ही एक भारी दाल मानी जाती है, जिसे पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. वहीं दही एक फर्मेंटेड फूड है, जिसकी तासीर अलग होती है. जब दही और राजमा को एक साथ खाया जाता है, तो पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है और शरीर में आम यानी विषैले तत्व बनने लगते हैं. इससे गैस, एसिडिटी, पेट दर्द और अपच की समस्या हो सकती है. अगर राजमा खा रहे हैं, तो उसमें जीरा, हींग और अदरक जैसे पाचक मसालों का इस्तेमाल करें और दही को अलग समय पर लें.

विज्ञापन

शहद और गर्म पानी

बहुत से लोग वजन घटाने या डिटॉक्स के नाम पर सुबह गर्म नींबू पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, लेकिन आयुर्वेद इसे गलत मानता है. शहद को गर्म करने से उसकी प्राकृतिक गुणवत्ता बदल जाती है और यह पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचा सकता है. गर्म नींबू पानी में शहद मिलाने से जलन, गैस और एसिडिटी हो सकती है. बेहतर विकल्प यह है कि शहद को गुनगुने पानी के साथ लें या फिर सिर्फ नींबू पानी पिएं, लेकिन दोनों को साथ मिलाने से बचें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: आदमी अपनी उम्र से बड़े क्यों दिखते हैं, डॉक्टर ने बताया पुरुषों में जल्दी बुढ़ापा आने का क्या कारण है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola