What Is Google Effect: इस बात से कोई अनजान नहीं है कि हर चीज हमारे फोन पर उपलब्ध रहने के कारण हमने उन चीजों को याद करना ही छोड़ दिया है, चाहे किसी का फोन नंबर हो या घर का पता और आइडी नंबर. लेकिन, यह आम सी लगने वाली चीज असल में आपकी याद्दाश्त (Memory) से खिलवाड़ कर रही है. हर चीज के लिए फोन पर निर्भरता इंसान की याद रखने की क्षमता को कम कर रहा है. यही है गूगल इफेक्ट जिसपर साल 2011 में एक स्टडी भी आई थी.
क्या है गूगल इफेक्ट
साल 2011 में एक स्टडी आई थी जिसमें इस बात पर चर्चा की गई थी कि किस तरह गूगल या इंटरनेट और फोन पर पूरी तरह निर्भर हो जाना इंसानी मेमोरी को प्रभावित कर रहा है. कोलंबिया यूनिवर्सिटी की साइकोलॉजी प्रोफेसल बेट्सी स्पैरो ने यह स्टडी की थी जिसमें उन्होंने पाया कि जब लोगों को पता होता है कि कोई जानकारी उन्हें ऑनलाइन मिल जाएगी तो वह उसे याद रखने की जरूरत नहीं समझते बल्कि इस बात पर फोकस करते हैं कि वो जानकारी उन्हें कहां से मिली है. यही गूगल इफेक्ट है. गूगल इफेक्ट को डिजिटल एमनेशिया भी कहते हैं.
इसमें व्यक्ति को लगता है कि जब उसे सारी जानकारी आसानी से मिल ही रही है तो वह भला उन चीजों को याद रखने की मेहनत क्यों करे. रिसर्चर्स के अनुसार, इंटरनेट ने इंसानी दिमाग तो आउटसोर्स मेमोरी की तरह काम करने पर मजबूर कर दिया है, यानी दिमाग खुद चीजें याद रखने के बजाय तकनीक पर भरोसा करने लगा है. हालांकि, तकनीक पूरी तरह खराब नहीं है लेकिन इसपर जरूरत से ज्यादा निर्भरता मानसिक क्षमता को प्रभालित कर सकती है.
कीबोर्ड का प्रेडिक्टेबल हो जाना
लेकिन, फोन से जुड़ी अब एक और दिक्कत दिखने लगी है, यह है मोबाइल कीपैड का हर चीज को प्रेडिक्ट करना. आप जो लिख रहे हैं आपका कीबोर्ड आपके पूरा वाक्य लिखने से पहले ही आपको सजेशन देने लगता है कि आपको आगे क्या लिखना चाहिए. ऐसे में अगर फोन का कीबोर्ड ही हमारी जगह सोचने का काम करने लगेगा तो हम क्या सोचेंगे? इससे ना सिर्फ व्यक्ति की याद्दाश्त कमजोर होगी बल्कि उसे नई चीजें सीखने की जरूरत भी महसूस नहीं होगी. ऐसे में फोन पर पूरी तरह निर्भरता याद्दाश्त पर असर डाल सकती है.
यह भी पढ़ें- इस पोषक तत्व की कमी से कभी नहीं घटेगा हाई ब्लड प्रेशर, डॉक्टर ने बताया क्या खाने पर बीपी होगा कम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
13 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
16 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
17 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
18 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
18 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
20 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
21 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines