Diabetes Symptoms: डायबिटीज आज के समय की खराब जीवनशैली औक खान-पान से दोने वाली बीमारी है। इसकी वजह से आपके शरीर में पैंक्रियाज इंसुलिन का उत्पादन कम कर देता है। जिससे आपके शरीर में शुगर का लेवल तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में डॉक्टर्स आपके शरीर में इंसुलिन को दवाओं या इंजेक्शन के जरिए कंट्रोल करते हैं।
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो व्यक्ति को एक बार हो जाती है तो जिंदगी भर ये बीमारी आपका पीछा नहीं छोड़ती है और आपको इसको कंट्रोल में बनाए रखने के लिए जीवनभर दवा का सहारा लेना पड़ता है। डायबिटीज का असर आपकी किडनी, लीवर और हाथों पर भी दिखाई देता है।
ऐसे में आज हम आपको डायबिटीज के हाथों पर होने वाले लक्षण बताने जा रहे हैं जिनको पहचानकर आप सही समय पर डायबिटीज का इलाज शुरू कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं-
नाखून में इंफेक्शन होना
अगर आप डायबिटीज के शिकार हो चुके हैं तो इससे आपके नाखूनों पर डायबिटीज का प्रभाव साफ दिखाई देने लगता है। आपके शरीर में डायबिटीज बढ़ने पर नाखूनों के आस-पास सूजन की समस्या होने लग जाती है। नाखूनों में चमक फीकी होने लगती है। इसके साथ ही नाखून का कलर पीला या काला होने लगता है। जिससे नाखून देखने में बहुत खराब लगने लगते हैं।
उंगलियों का सख्त होना
अगर आपकी उंगलियां स्टिफ यानि सख्त हो रही है तो आपको तुरंत ब्लड टेस्ट कराने की आवश्यकता है। कई बार उंगलियों में स्टिफनेस इतनी बढ़ जाती है कि आपको उंगलियां मुड़ने में भी दिकक्त का सामना करना पड़ता है। कई बार तो अंगूठा भी नहीं मोड़ा जाता जिसको लोग अर्थराइटिस की समस्या समझ लेते हैं। लेकिन ऐसा डायबिटीज की वजह से भी हो सकता है।
हथेली में खुजली की समस्या
अगर किसी इंसान का शुगर लेवल 200 से ज्यादा रहता है तो उनको हथेली में खुजली रहने लगती है। हाथ की त्वचा ड्राय होने लगती है। जिसकी वजह से हाथ पर पपड़ी जमने लगती है। ऐसे में अगर आपके हाथों में ज्यादा खुजली हो रही है तो ये आपके शरीर में डायबिटीज के बढ़ने का संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें।
संबंधित खबरें
मिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
11 mins agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 hr agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
3 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
3 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
7 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
23 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines