Stress and your Health Test: दिनभर सोचने की आदत से आप भी परेशान हैं? क्या तनाव ने आपकी सेहत पर हावी होना शुरू कर दिया है? क्या आप भी छोटी-छोटी बातों पर स्ट्रेस में आ जाते हैं और अपनी इस आदत से परेशान हैं? या आपको भी लगता है कि आपको चिंता करने से कोई नुकसान नहीं होने वाला है? आपकी चिड़चिड़ाहट और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने की आदत आपकी नजर में सही है? आइए जानते हैं कि सरल टेस्ट से जानते हैं कि आप कितने तनाव में हैं और इसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है?
कितने तनाव में हैं आप?
तनाव एक ऐसी समस्या या बीमारी है जिसके शिकार आप कब हो जाएंगे, आपको खुद पता नहीं चल सकेगा। तनाव को अगर आपने खुद पर हावी होने दिया तो कई सारी समस्याएं आपको खुद-ब-खुद घेर लेंगी। बालों का झड़ना, चेहरे का निखार कम होना, शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी कई समस्याएं आपको तनाव लेने से हो सकती हैं। आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से बीमार हो सकते हैं। यहां तक कि भूलने की समस्याएं, किसी भी काम में मन न लगना और खुशी या गम के माहौल में अंदर से कुछ महसूस न होना आदि अधिक तनाव की आदत से हो सकता है।
क्या हैं तनाव के लक्षण?
- कभी उदास हो जाना।
- सिर में दर्द रहना।
- नींद न आने की समस्या।
- थकावट महसूस होना।
- किसी काम में मन न लगना।
- आत्मविश्वास की कमी होगा।
- चिड़चिड़ापन रहना।
- बात-बात पर गुस्सा आना।
- सुसाइड करने का मन होना।
- अंदर से घबराहट महसूस होना।
कितनी देर तक ली सुकून की नींद?
- 7 से 8 घंटे
- 4 से 5 घंटे
- 2 से 3 घंटे
- एक बार भी नहीं
24 घंटों में कैसा महसूस किया?
- थोड़े समय शांत और सभी से दूर
- थोड़े समय खुश और चिंता से दूर
- दिनभर में कई बार चिंता में रहे
- थोड़े चिंतित और तनावग्रस्त
एक दिन में कितनी बार थकावट या लो एनर्जी महसूस हुई?
- थोड़ी देर
- सुबह के समय
- पूरे दिन
- रात में सोने से पहले
कितनी बार उदास, गुस्सा या चिड़चिड़ापन महसूस करते हैं?
- सुबह के समय
- दिन में थोड़ी देर
- दिनभर
- एक बार भी नहीं
Test Your Stress: Result
अगर आपने सबसे ज्यादा 1 नंबर को सिलेक्ट किया है तो इसका मतलब है कि आपके स्ट्रेस का लेवल कम है। वहीं, 2 नंबर को चुना है तो आप मीडियम लेवल के साथ तनावग्रस्त हैं। 3 नंबर वालों के लिए चिंता की बात है और उनका तनाव बहुत ज्यादा हाई लेवल पर है। जबकि, 4 नंबर वालों का स्ट्रेस नॉर्मल है ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। हाई लेवल स्ट्रेस लेने वालों के लिए जरूरी है कि वो एक बार डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
तनाव से हो सकती हैं ये बीमारियां
- त्वचा से संबंधित रोग
- वजन का बढ़ना या कम होना
- सिर दर्द
- दिल से संबंधित रोग
- पैनिक अटैक
- हाई ब्लड प्रेशर
- गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर
- एंग्जाइटी का खतरा
- बालों का झड़ना या गंजेपन की समस्या होना
- भूलने की बीमारी
तनाव को कंट्रोल करने के 5 टिप्स
- रोजाना दिन की शुरुआत योग के साथ करें।
- गहरी-लंबी सांस लेने के अलावा मेडिटेशन का अभ्यास करें।
- कम से कम 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें।
- खानपान से तामसिक भोजन को हटा दें।
- दिन में एक बार अपनी शौक से जुड़ी जुड़ी एक्टिविटी करें।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
8 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
12 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
12 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
14 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
16 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines