हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल से लेकर स्ट्रेस तक, दांतों को देखकर पता लगाएं ये 7 बीमारियां

Teeth Health: दांत सफेद और चमकदार होते हैं तो बड़े खूबसूरत दिखते हैं। आपके सुंदर सफेद दांत सिर्फ आपके चेहरे का लुक नहीं बढ़ाते हैं। आपके दांत आपकी सेहत के छिपे हुए कई राज को भी खोलते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

विज्ञापन

Teeth Health: दांत हमारी पर्सनालिटी निखारने का काम करते हैं। एक अच्छी स्माइल से हम किसी भी हार को जीत में बदल सकते हैं। शायद, इसलिए हम अपने दांतों की ज्यादा केयर करते हैं। सफेद मोती जैसे दांत आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाते हैं। पर क्या दांतों का काम सिर्फ इतना ही होता है? नहीं, हमारे दांत हमारी सेहत से जुड़े कई राज खोल सकते हैं, जो संकेत हैं गंभीर बीमारियों का। समय रहते इन्हें न समझा जाए तो समस्या बढ़ सकती है। चलिए, इस बारे में जानते हैं सबकुछ।

ऐसे समझें दांतों के संकेत

हार्ट हेल्थ

जिन लोगों को ओरल हेल्थ की समस्या बनी रहती है उन्हें हृदय रोग का खतरा भी बना रहता है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, इन्हें अक्सर मसूड़ों से खून आने या दांत गिरने की समस्या होती रहती है। जिन लोगों के मसूड़ों में इंफेक्शन ज्यादा होता है, उन्हें हमेशा दिल की बीमारियों का खतरा रहता है। इन लोगों को हार्ट स्ट्रोक या हार्ट अटैक आने की संभावनाएं तेज रहती हैं।

विज्ञापन

पोषक तत्वों की कमी

मुंह के अल्सर या छाले आना सीधा-सीधा इशारा है कि आप एनीमिया पीड़ित हैं। एनीमिया, खून की कमी से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। अगर आपका डेंटिस्ट बार-बार मुंह के अल्सर या छाले की समस्या का कारण नहीं ढूंढ़ पा रहा है, तो आपको एकबार सीबीसी ब्लड टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। ये सभी लक्षण शरीर में बी-12 की कमी से भी नजर आते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- घर लाते ही सड़ जाते हैं केले? अपनाएं ये 3 टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश!

इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (IBD)

विज्ञापन

इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज, यह आंतों की एक गंभीर बीमारी है, जो आपके मुंह से लेकर आपकी गट हेल्थ तक की सेहत का राज खोलता है। इस बीमारी का संकेत है जीभ पर सफेद परत जमना या फिर मुंह सूखना। इन संकेतों को गंभीरता से लेना जरूरी है क्योंकि इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज, एक ऐसी बीमारी है, जिसमें लोगों को उठना और बैठना भी दूभर हो जाता है।

डिमेनशिया

विज्ञापन

कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि लंबे समय तक मसूड़ों की सेहत खराब होना, मसूड़ों से खून आना, दर्द होना या दांत गिरना एक संकेत है कि आप मनोभ्रंश यानी डिमेनशिया से पीड़ित हैं। डिमेनशिया, भूलने या कमजोर याददाश्त वाली एक बीमारी है। इस बीमारी में इंसान की सोचने-समझने की क्षमता को भी नुकसान होता है।

तनाव

विज्ञापन

अगर आपके दांत घिस गए हैं या टूट गए हैं, तो आपको समझना होगा कि आप जाने-अनजाने किसी तनाव में हैं। इन लोगों को तनाव की समस्या रात को सोते समय ज्यादा महसूस होती है। तनाव के अन्य लक्षण हैं गर्दन में दर्द होना, जबड़े में दर्द होना, सिर और कानों में दर्द।

लिवर की सेहत

विज्ञापन

क्वीन्स यूनिवर्सिटी के हुए एक शोध के अनुसार, जिन लोगों को हमेशा दांतों, मसूड़ों और मुंह के अल्सर की समस्या रहती है उन्हें लिवर के कैंसर होने की संभावनाएं रहती है। इन लोगों में लगभग 75% तक लिवर कैंसर का रिस्क रह सकता है। रिसर्च में साइंटिस्टों ने एक बैक्टीरिया की खोज की है, जो पहले कैविटी पैदा करते हैं जो बाद में कैंसर कारक बन जाता है।

मेनोपॉज

विज्ञापन

महिलाओं में एक उम्र के बाद मेनोपॉज होता है, जिसके कारण इनमें ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में इनके दांतों और मसूड़ों पर भी प्रभाव पड़ता है। मेनोपॉज के बाद महिलाओं के मसूड़े, दांत और जीभ में सूजन, जलन और छाले की समस्या बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें- घर पर अबॉर्शन खतरनाक, 6 नुकसान या जाएगी जान, गर्भपात के समय इन बातों का ख्याल रखें

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola