चिप्स-कोल्ड ड्रिंक का बच्चों की सेहत पर साइड इफेक्ट, कमजोर हो रहे दांत, रिसर्च में खुलासा

Teeth Health: चिप्स और सॉफ्ट ड्रिंक जैसे फूड छोटे बच्चों पर खतरनाक असर डाल रहे हैं। हाल ही में हुई एक रिसर्च के अनुसार पता चला है कि इन चीजों से छोटे बच्चों के दांतों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।

Teeth Health 3

Teeth Health: बच्चों की खान-पान की बदलती आदतें उन्हें गंभीर समस्याएं दे रही हैं। खराब खान-पान से बच्चों के दांत भी खराब हो रहे हैं। वैसे तो कोल्ड-ड्रिंक और चिप्स जैसी चीजें किसी के लिए भी फायदेमंद नहीं होती हैं, मगर बच्चों को इन चीजों से दूर रखना थोड़ा मुश्किल होता है। हाल ही में हुई एक रिसर्च में इस बात की पुष्टि हुई है कि इन चीजों के ज्यादा सेवन से बच्चों के दांतों के इनेमल पर असर पड़ता है और वे कमजोर पड़ जाते हैं। इसका प्रमुख कारण इन चीजों में पड़ी हानिकारक चीजें हैं, जैसे- सोडा और एसिड्स। जानिए रिसर्च के बारे में सब कुछ।

विज्ञापन

कहां हुई है रिसर्च?

विज्ञापन

यह रिसर्च हार्वर्ड स्कूल ऑफ डेंटल मेडिसिन द्वारा की गई थी, जहां उन्होंने इनेमल को लेकर एक रिसर्च की और पाया कि विटामिन-डी की कमी से दांतों में कमजोरी आ जाती है। शरीर में विटामिन-डी कम होने का प्रमुख कारण कोल्ड-ड्रिंक्स और चिप्स का बढ़ता सेवन है।

विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक और चिप्स की खपत बढ़ी

दुनिया के कई हिस्सों में, विशेष रूप से शहरी इलाकों में, ठंडे मीठे ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड फूड्स की खपत हाल के वर्षों में बढ़ गई है। इन चीजों से बच्चे सीधे आकर्षित होते हैं। असल में इसका कारण रंगीन पैकेजिंग, टेस्ट और किफ़ायती कीमतें हैं। कोल्ड-ड्रिंक, सोडा, एनर्जी ड्रिंक और फ्लेवर्ड वाटर आमतौर पर चीनी और एसिड से भरे होते हैं। इसी तरह, चिप्स – जिसमें स्टार्च और नमक की मात्रा अधिक होती है, जो बच्चों के दांतों को नुकसान पहुंचाती है।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

और क्या कारण हैं दांतों के खराब होने का?

रिसर्च में पाया गया है कि दांतों के खराब होने के लिए जीन्स और प्रेग्नेंसी के दौरान पोषण न लेना भी कारण हो सकता है। उनका मानना है कि अगर माता-पिता भी दांतों की परेशानी से जूझ रहे हैं तो बच्चों में ऐसा होना साधारण है। वहीं, गर्भावस्था के दौरान मां को पर्याप्त मात्रा में पोषण न मिलने से भी पेट में पल रहे शिशु के दांत खराब हो सकते हैं। इसके अलावा, डायबिटीज, जो बच्चों में भी एक सामान्य समस्या बन चुकी है, भी दांतों की कमजोरी का एक कारण हो सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ