Tea And Cigarette Side Effects: चाय की दुकान पर अक्सर आपको हर कोई चाय की चुस्की लेते हुए दिख जाएगा और उसके साथ-साथ सिगरेट का धुंआ उड़ाते हुए दिख जाएंगे। आजकल तनाव कम करने के लिए लोग चाय के साथ सिगरेट पीते हैं, जो एक गलत आदत है। चाय और सिगरेट का खतरनाक कॉम्बिनेशन आपकी हेल्थ पर भारी पड़ सकता है।
जी हां, एक रिपोर्ट में बताया गया है कि चाय और सिगरेट अगर एक साथ पीते हैं, तो इससे एसोफेजियल कैंसर (Esophageal Cancer) का जोखिम 30% तक बढ़ता है। इसके कारण चाय में मिलने वाला कैफीन जो सिगरेट के साथ मिलकर खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए जो लोग कूल दिखने के चक्कर में कस पे कस लगाते हैं, वो भी चाय और सिगरेट एक साथ, तो जरा अलर्ट हो जाएं।
साल 2023 में जर्नल एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन (Journal Annals of Internal Medicine) में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, गर्म चाय पीने से आपकी फूड पाइप की सेल्स को हानि होती है और जब आप चाय के साथ सिगरेट भी पीते हैं, तो इससे डैमेज होने का डबल खतरा बढ़ता है। अगर लंबे टाइम तक ये आदत आपकी बनी रहती है, तो इससे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो चाय में कैफीन मौजूद होता है, जिससे पेट में एक तरह का एसिड बनता है। वैसे तो ये पाचन में मददगार होता है, लेकिन कैफीन की ज्यादा मात्रा पेट में जाने पर हानि हो सकती है।
वहीं, बीड़ी या सिगरेट में निकोटीन पाया जाता है। अगर खाली पेट आप चाय और सिगरेट एक साथ पीते हैं तो सिर में दर्द से लेकर चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
चाय और सिगरेट साथ पीने से क्या होता है?
- हार्ट अटैक का खतरा (Heart Attack)
- पेट का अल्सर (Stomach Ulcer)
- मैमोरी लॉस (Memory Loss)
- फेंफड़ो का कैंसर (Throat Cancer)
- गले का कैंसर (Throat Cancer)
- नपुंसकता और बांझपन (Impotence And Sterility)
- आहार नली का कैंसर (Esophageal Cancer)
- हाथ पैरों का अल्सर (Foot and Toe Ulcers)
जो लोग सिर्फ स्मोक करते हैं वो भी हेल्थ लिए नुकसानदायक है। स्मोकिंग ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ाता है। कई ऐसी रिसर्च पाई गई हैं जिनमें सामने आया है कि जो दिन भर में एक सिगरेट पीते हैं, उनमें नॉर्मल लोगों के मुकाबले हार्ट अटैक पड़ने का खतरा 7% ज्यादा होता है। अगर आपको स्मोकिंग की आदत है तो इससे आपकी उम्र करीब 17 साल तक कम हो सकती है।
ये भी पढ़ें- दूध में बादाम मिलाकर पीने से हड्डियों के साथ-साथ होती हैं 4 समस्याएं भी दूर
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
8 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
8 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
12 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
14 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
17 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines