Tea Side Effects: कहते हैं जो काम हम सबसे पहले सुबह उठकर करते हैं उसका असर दिनभर रहता है और अगर उस काम को रोजाना किया जाए तो उसके अच्छे या बुरे प्रभाव हम पर जरूर पड़ते हैं। इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट्स की ओर से सेहतमंद रहने के लिए रोजाना सुबह कुछ अच्छी आदतों को अपने अपनाने के लिए कहा जाता है। योग या एक्सरसाइज के अलावा हेल्दी ड्रिंक्स या खाने की सलाह दी जाती है।
भारतीय घरों में 95 प्रतिशत ऐसे घर हैं जिनका दिन सुबह की पहली चाय या कॉफी के साथ होता है। दोनों ही कैफीन युक्त पेय पदार्थ हैं जिनका सेवन करना सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना सुबह उठते ही चाय पीने की आदत आपको कई गंभीर बीमारी की चपेट में ला सकती है। अगर आप भी रोजाना सुबह खाली पेट चाय पीते हैं तो इससे आप उम्र से पहले ही बूढ़े हो सकते हैं और अपने हाथों ही आप अपनी जिंदगी के दिन कम कर सकते हैं।
अधिक चाय पीने के नुकसान
- अनिद्रा
- भूख न लगना
- हृदय रोग
- हाई कोलेस्ट्रॉल
- भूलने की समस्या होना
- हाई ब्लड प्रेशर
- हड्डियां कमजोर होना
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो चाय की लत से आप कई बीमारियों को बुलावा देते हैं। दिनभर में हद से ज्यादा चाय का सेवन करना हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का कारण बन सकता है। अधिक कैफीन युक्त चीजों का सेवन करना शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने की वजह बन सकता है।
ये भी पढ़ें- Fatty Liver के लक्षण और राहत पाने के 5 घरेलू उपचार
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हो सकती हैं ये समस्याएं
- हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
- फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।
- दिल की मांसपेशियों में कमजोरी आती है जिस वजह से हार्ट अटैक आ सकता है।
- दिमाग में रक्त संचार बंद होने लगता है जिससे ब्रेन स्ट्रोक का खतरा हो सकता है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण
- चेहरे और माथे पर पीले धब्बे होना
- बिना किसी वजह से पैरों में दर्द होना
- हाथ-पैरों का पीला दिखना
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से कैसे रोकें?
- कम से कम कैफीन युक्त चीजों का सेवन
- तले हुए भोजन से परहेज करें
- हेल्दी डाइट
- रोजाना योग या व्यायाम
- नियमित हेल्थ चेकअप
- डॉक्टर से सलाह जरूर लेना
ये भी पढ़ें- Periods के दौरान पिंपल्स होने के कारण और बचाव
संबंधित खबरें
प्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
21 mins agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
3 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
5 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
7 hrs agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
21 hrs agoशांति में भी कान में सुनाई देती है सीटी की आवाज? कहीं आपको टिनिटस तो नहीं!
23 hrs agoयूरिक एसिड बढ़ा तो शरीर के इन 5 हिस्सों में हो सकती है परेशानी
1 day agoवर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर क्या होता है? जानिए कब कमजोर हो सकती है हड्डी
1 day agoसुबह उठते ही कमर में अकड़न महसूस हो तो क्या करें? जानिए कैसे मिलेगा आराम
1 day agoटाइप-1 डायबिटीज का परमानेंट इलाज है या नहीं? जानिए साइंस क्या कहता है
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines