---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

क्या आपको भी है चाय की लत? तो कहीं ये आदत न बन जाए कैंसर की वजह

Tea Side Effects: किसी भी चीज का ज्यादा मात्रा में सेवन करना शरीर के लिए हानिकारक होता है। चाहें वो चाय ही क्यों न हो। चायपत्ति, दूध को अलग-अलग या चायपत्ति-दूध को साथ में देर तक उबालने से बॉडी में कैंसर के तत्व बनने लगते हैं। चलिए जानते हैं चायपत्ती और चाय को कितनी देर तक पकाना सही होता है।

---खबर नीचे जारी है---

Tea Side Effects: भारतीयों को सबसे ज्यादा चाय पीने की लत होती है। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें सुबह उठते ही सबसे पहले चाय चाहिए होती है यानी उनके दिन की शुरुआत ही एक कप चाय से होती है। वहीं कुछ लोग दिन में तीन से चार कप चाय आराम से पी जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ज्यादा चाय पीने की आदत भी आपको बीमार कर सकती है।

भारत के ज्यादातर घरों में दूध, चायपत्ती और चीनी से चाय बनाई जाती है। पहले वो पानी में चायपत्ती को डालकर थोड़ी देर उबालते हैं और फिर उसमें चीनी-दूध मिलाते हैं। वहीं जो टी स्टाल पर चाय मिलती है, वो तो सबसे पहले जो चाय बनाते हैं, उसमें ही आगे दूध-पानी और चायपत्ती को डालकर उबालते हैं। हालांकि लोगों का मानना होता है कि जितनी देर तक गैस पर चाय को पकाया जाएगा। वो उतनी ही कड़क होगी, जिससे उसका स्वाद अच्छा हो जाएगा। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार इस तरह की चाय शरीर के लिए हेल्दी नहीं होती है।

---खबर नीचे जारी है---

चाय भी बन सकती है कैंसर का कारण

चायपत्ती में टैनिन और कैफीन की उच्च मात्रा होती है। अगर आप चायपत्ती को 4 से 5 मिनट से ज्यादा उबालते हैं, तो इसमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। साथ ही चाय खटी होने लगती है, जिससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा चाय में टैनिन की मात्रा भी बढ़ जाती है, जो बॉडी में स्टार्च, सेल्यूलोज, मिनरल और प्रोटीन से बंध जाते हैं। इससे शरीर आयरन को अच्छे से सोख नहीं पाता है, जिससे बॉडी में कैंसर के तत्व के बनने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं आयरन की मात्रा बढ़ने से बॉडी में खून की कमी भी होने लगती है।

ये भी पढ़ें-  बढ़ती उम्र में रहना चाहते हैं हेल्दी तो इन फूड को करें डाइट में शामिल

---खबर नीचे जारी है---

Chai 1

हो सकती हैं पेट से जुड़ी ये समस्याएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, चायपत्ती और दूध को देर तक उबालने से चाय में मौजूद शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन खत्म हो जाते हैं, जिससे चाय आसानी से पचती नहीं है। इससे चाय पीने के बाद आपको पेट दर्द, गैस और एसिडिटी आदि जैसी परेशानियां हो सकती हैं। वहीं दूध को देर तक उबालने से चाय में एक्रिलामाइड नामक तत्व की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे कैंसर के होना का खतरा बढ़ जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

चायपत्ति को कितनी देर उबालना चाहिए?

चाय की पत्तियों को हमेशा तीन से चार मिनट तक ही उबालना चाहिए। वहीं चाय को मात्र 10 मिनट उबालना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, इससे ज्यादा समय तक पत्तियों और चाय को उबालने से सेहत को नुकसान पहुंचता है।

हालांकि चाय को अगर सही तरीके से बनाया जाता है, तो इससे शरीर को कई लाभ होते हैं। चाय पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही ब्लड शुगर और वजन दोनों कंट्रोल में रहता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें-  नाखून से भी मिलते हैं कैंसर के संकेत, रिसर्च में सामने आई ये बात

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jul 12, 2024 03:32 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola