Drinking Tea Kill Corona Virus: करीब दो साल तक कोरोना वायरस ने पूरे देश में हाहाकार मचाया था। इससे बड़ी संख्या में लोगों ने अपने परिजनों को खोया था। हालांकि जिन लोगों को कोरोना वायरस हुआ था, उनकी इम्यूनिटी पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। वहीं अब हाल ही में एक अध्ययन में पता चला है कि चाय पीने से कोरोना वायरस के खतरे को कम किया जा सकता है। लेकिन इससे वायरस से पूरी तरह से बचा नहीं जा सकता है।
ये भी पढ़ें- गायों में फैल रहा बर्ड फ्लू वायरस, वैज्ञानिकों ने जताई महामारी की चिंता
चाय पीने से क्या नहीं होगा संक्रमण?
चाय पीने से वायरस का असर कम होता है या नहीं? ये बात जानने के लिए शोधकर्ताओं ने पांच प्रकार की चाय पर परीक्षण किया। इसके लिए उन्होंने काली चाय, ग्रीन टी, पुदीना की चाय, रसभरी की चाय और यूकेलिप्टस चाय को लगभग 15 मिनट के लिए गर्म पानी में रखा। फिर सभी में कोरोना वायरस के सैंपल को डाला गया और 5 मिनट तक इंतजार किया।
इसके बाद शोधकर्ताओं ने देखा कि सभी चायों में दस सेकंड के अंदर वायरस की गतिविधि में कमी आई है। ग्रीन टी, पुदीना की चाय, रसभरी की चाय और यूकेलिप्टस चाय ने कोरोना के असर को कम से कम 96% तक कम किया। वहीं काली चाय से सबसे ज्यादा सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला। इसने वायरस का असर करीब 99.9 प्रतिशत तक कम किया। शोधकर्ताओं का मानना है कि पौधे में पाए जाने वाले polyphenols और micronutrients की वजह से ऐसा हो रहा है।
क्या गरारे से भी वायरस नहीं होता है?
Virologist Malak Esseili के अनुसार, केवल चाय पीने से वायरस से बचा नहीं जा सकता है, क्योंकि वायरस नाक में भी बन सकता है, जो फेफड़ों तक आसानी से पहुंच सकता है। लेकिन चाय पीने से वायरस के खतरे को थोड़ा बहुत कम किया जा सकता है।
हालांकि पहले कहा जा रहा था कि रोजाना गरारे करने से भी वायरस के प्रभाव को कम किया जा सकता है। लेकिन अमेरिकी शोधकर्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि लार में भी वायरस हो सकता है, जिसे वैक्सीन से कम नहीं किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- एक जम्हाई, युवती की जिंदगी पर बन आई, डॉक्टर ने जान बचाई, आप न करें ये गलतियां
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
6 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
9 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
10 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
11 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
12 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines