---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

एक जम्हाई, युवती की जिंदगी पर बन आई, डॉक्टर ने जान बचाई, आप न करें ये गलतियां

A Girl Gets Her Jaw Stuck After Yawning : एक इन्फ्लुएंसर का मुंह उस समय खुला का खुला रह गया जब वह जम्हाई ले रही थी। कई घंटे तक उसका मुंह खुला रहा। स्थिति यह हो गई कि उसे अस्पताल जाना पड़ा। डॉक्टरों ने उसका इलाज कर मुंह को बंद किया और वह सामान्य स्थिति में आ सकी।

---विज्ञापन---

A Girl Gets Her Jaw Stuck After Yawning : क्या किसी का जम्हाई लेने से मुंह खुला रह सकता है? आप यकीन करें या न करें, लेकिन ऐसा एक लड़की के साथ हुआ है। दरअसल, अमेरिका में रहने वाली 21 साल की जेना सिनात्रा एक इंफ्लुएंसर हैं। हाल ही में वह जम्हाई ले रही थीं। उन्होंने जम्हाई कुछ जोर से ली जो उनके लिए परेशानी का कारण बन गई। इसके बाद जो हुआ, वह उन्हें जिंदगीभर याद रहेगा।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

सिनात्रा ने इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि वह जम्हाई ले रही थी। उन्होंने वह जम्हाई जोर से ली। इसी दौरान उनका मुंह खुला का खुला रह गया। काफी कोशिशों के बाद भी मुंह बंद नहीं हुआ। उनके मुंह में दर्द होना शुरू हो गया। हार कर उन्हें हॉस्पिटल जाना पड़ा। वहां जब डॉक्टरों ने उनकी यह स्थिति देखी तो वे भी हैरान रह गए।

---विज्ञापन---

चार घंटे बाद मिली राहत

जब जेना अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर ने उनकी स्थिति देखकर बताया कि जोर से जम्हाई लेने के कारण उनके जबड़ा अपनी स्थिति से हट गया और वहीं लॉक हो गया। एक डॉक्टर ने कहा कि उसने इससे पहले किसी शख्स के साथ ऐसी स्थिति नहीं देखी। जेना करीब 4 घंटे तक अस्पताल में रहीं। इस दौरान उनके जबड़े में दर्द होने लगा और मुंह से लार टपकने लगी। डॉक्टरों ने उनके जबड़े का एक्स-रे किया। इसके बाद डॉक्टरों ने उनके जबड़े की मसल्स की मसाज की और हाथों से ही जबड़े को बंद कर दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ज्यादा बीमारियों के पीछे अनहेल्दी लाइफस्टाइल, ICMR का अलर्ट

आपके साथ भी हो सकता है ऐसा

डॉक्टरों का कहना है कि अगर आपको जम्हाई आती है तो उसे आराम से लें। कभी भी जोर से जम्हाई न लें, नहीं तो जबड़े की हड्डियां अपनी स्थिति से हट सकती हैं। इससे न केवल जबड़ा खुला रह सकता है बल्कि नसों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

First published on: May 10, 2024 06:27 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola