Tea Benefits For Skin: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्हें चाय बहुत ज्यादा पसंद होती है। चाय पीने से कई फायदे भी होते हैं। सर्दी, खांसी और जुकाम में अक्सर कहा जाता है कि चाय का सेवन किया जाए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय को पीने से आपकी त्वचा पर भी निखार आता है।
बता दें कि चाय को पीने से ना सिर्फ तनाव कम होता है। चाय में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो त्वचा को निखारने का काम करते हैं। साथ ही इसमें एंटी-एजिंग गुण भी मौजूद होते हैं।
और पढ़िए – Skin Care Tips: रात में स्किन केयर रूटीन में इन बातों का रखें ध्यान, त्वचा में आएगा खूबसूरत निखार
ये चाय पीने से त्वचा को मिलेंगे फायदे
1. इलायची की चाय से होगा फायदा दी फायदा
इस बात से कोई अनजान नहीं है कि इलायची की चाय में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण ब्रेकआउट को ठीक करने में बहुत मददगार होते है। साथ ही इससे स्किन पर निखार आता है और ये दाग-धब्बों को दूर करने में भी बहुत मदद करती है। साथ ही इसमें विटामिन C, कैल्शियम और मैंगनीज भी मौजूद होते हैं और ये एंटी-एजिंग गुणों से भी भरपूर होती है।
2. अदरक और हल्दी से बनी चाय
अदरक और हल्दी किसी दवा से कम नहीं हैं। इसके इस्तेमाल से कई परेशानियों से राहत मिलती है। अदरक और हल्दी सूजन कम करते हैं और इससे बनी चाय एपिडर्मिस की हेल्थ को ठीक रखने में मदद करती है। हल्दी और अदरक दोनों में स्किन से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करने के गुण होते हैं।
3. आंवला हर्बल टी भी फायदेमंद
अक्सर कहा जाता है कि त्वचा के लिए ग्रीन टी और ब्लैक टी की तरह ही आंवला हर्बल टी भी स्किन को फायदा देती है। आंवला का रस विटामिन C को बढ़ाने का काम करता है और इसके सेवन से स्किन के कोलेजन फॉर्मेशन को बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही इससे स्किन मुलायम और जवां नजर आती है और ये चाय पिंपल्स के दाग और ब्रेकआउट को कम करने में भी मदद करती है।
4. ब्लैक टी भी असरदार
अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोगों के चेहरे पर उम्र से पहले ही उम्र बढ़ने के लक्षण दिखने लगते हैं। इसके लिए ब्लैक टी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है, इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सिडेंट झुर्रियों को कम करने में काफी ज्यादा प्रभावी होते हैं। साथ ही इसमें स्किन पर दाग-धब्बे पैदा करने वाले टॉक्सिन्स को रिमूव करने की भी क्षमता होती है।
5. ग्रीन टी भी फायदेमंद
ग्रीन टी में भी स्किन को फायदा देने वाले गुण होते हैं। जली हुई स्किन को मॉइस्चराइज़ करने के लिए ग्रीन टी बेहद शानदार ऑप्शन है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को हाइड्रेटेड रखते हैं। साथ ही ये सनबर्न के प्रभाव को भी कम करने में मदद करती है। इसके साथ ही ग्रीन टी त्वचा की जलन, रेडनेस, ब्रेकआउट और सूजन को भी कम करने के काम करती है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
12 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
15 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
16 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
17 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
17 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
19 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
20 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines