देश न दुनिया में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो दिल से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसका एक बड़ा कारण नसों में प्लाक का जमना है; जो व्यक्ति को हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है. हार्ट अटैक कब किसको आ जाए, किसी को नहीं पता, लेकिन कुछ सावधानियां पहले ही बरती जाएं, तो इस तरह की स्थिति को रोका जा सकता है. हार्ट की हेल्थ को बेहतर बनाने की सोच रखना काफी नहीं है, बल्कि इसपर काम करना भी जरूरी है. इस स्टोरी में हम आपको रोज कि उन आदतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप नियमित रूप से अपना लें तो आप हार्ट ब्लॉकेज, हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति के खतरे से बच सकते हैं.
यह भी पढ़ें: नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर को ठीक करने के लिए क्या खाना चाहिए? स्वास्थ्य मंत्रालय के
किन कारणों से नसों में जमने लगता है प्लाक?
नसों में प्लाक का जमना कोई आम समस्या नहीं है, बल्कि ये एक गंभीर बीमारी की ओर बढ़ता कदम है, जिसे अगर वक्त रहते नहीं ठीक किया गया तो, व्यक्ति कि मौत तक हो सकती है. धमनियों (आर्टरीज) की दीवारों के अंदर फैट, कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम और अन्य पदार्थों के जमा होने से प्लाक (Plaque) बनता है, जिसे एथेरोस्क्लेरोसिस (Atherosclerosis) कहा जाता है. इस जमाव के कारण दिल में ऑक्सीजन और खून ठीक से नहीं पहुंच पाता है, जिस कारण हार्ट से जुड़ी समस्या जैसे हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट, ब्लड क्लॉट, छाती में दर्द या भारीपन आदि समस्या हो सकती है.
कैसे रखें खुद को हेल्दी?
अपने आपको हेल्दी रखने के लिए आप कुछ आसान आदतों को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर सकते हैं. नियमित रूप से इन आदतों का डेली-रूटीन में होना हार्ट को स्पोर्ट करता है और नसों में प्लाक जमा होने से रोक सकता है. NHS के अनुसार, हेल्दी व संतुलित डाइट, फिजिकल एक्टिविटी करते रहना, उम्र के हिसाब से सही वजन बनाए रखना, धूम्रपान की आदत से दूरी, शराब का सेवन बंद करना, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना, अगर डायबिटीज की समस्या है, तो शुगर लेवल को कंट्रोल रखना और हार्ट से जुड़ी समस्या में डॉक्टर से नियमित जांच और सलाह के अनुसार दवाओं का सेवन करना. अगर आप इन आदतों को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करेंगे, तो हो सकता है कि आप हार्ट से जुड़े खतरों से बच सकेंगे.
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
CDC के अनुसार, दिल की नसों में प्लाक जम रहा है इसके लक्षण अक्सर लोगों को समझ नहीं आते हैं. लेकिन अगर आपको नीचे दिए गए लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो बिना देरी किए डॉक्टर से जांच कराएं. इन लक्षणों में;
- सीने में दर्द या बेचैनी होना
- कमजोरी, थकान या फिर बार-बार उल्टी जैसा महसूस होना.
- कंधों में दर्द होना
- सांस लेने में तकलीफ महसूस होना.
यह भी पढ़ें:Palm Oil क्या होता है और इससे क्यों डरते हैं लोग? जानिए सेहत पर पाम ऑयल के प्रभाव
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 hr agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
2 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
3 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
3 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
5 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
6 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
22 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines