Healthy Breakfast Tips: मीठा या नमकीन, नाश्ते में क्या खाना सही? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स से

Sweet vs Salty Breakfast: नाश्ता हर इंसान के लिए जरूरी होता है। यह दिन का सबसे पहला मील है, जिसे स्किप करना सेहत के लिए हानिकारक है। लोग ब्रेकफास्ट में मीठा और नमकीन दोनों प्रकार का भोजन खाते हैं, लेकिन सेहतमंद रहने के लिए कैसा खाना खाना फायदेमंद होता है, जानिए।

breakfast tips

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Sweet vs Salty Breakfast: एक अच्छी और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए आपका खान-पान भी अच्छा होना जरूरी है। नाश्ते को दिन का सबसे जरूरी खाना माना जाता है क्योंकि यह हमारी शुरूआती ऊर्जा का स्तर और मूड को सेट करता है। जब हम सुबह उठते हैं, हमारे शरीर में पोषक तत्व और ऊर्जा की जरूरत होती है जो सिर्फ एक अच्छे नाश्ते के जरिए ही मिल सकती है। इसलिए, इसमें खाने का चुनाव भी सोच-समझ के करना चाहिए। आज हम आपको अपनी रिपोर्ट के माध्यम से ये समझाएंगे कि नाश्ते में मीठा या नमकीन खाना क्या फायदेमंद होता है।

विज्ञापन

यह जानकारी हम आपको द इंडियन एक्सप्रेस में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार दे रहे हैं। कनिका मल्होत्रा, जो कि एक कंसल्टेंट डाइटीशियन और डायबिटीज एजुकेटर हैं, उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम की टीम से बातचीत में बताया कि हमें कैसा भोजन खाना चाहिए।

विज्ञापन

नमकीन-मीठे नाश्ते के बीच अंतर

1. नाश्ते में मीठा खाना- मीठे नाश्ते में आम तौर पर चीनी से बनी चीजें जैसे अनाज, शहद, पैनकेक, फल और मिठाई होती हैं। मीठा खाना शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और इसमें कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होते हैं। जब हम मीठा खाते हैं, तो ग्लूकोज हमारे रक्त में जल्दी अवशोषित हो जाता है और हमें तुरंत एनर्जी मिलती है। हालांकि, मीठे नाश्ते के कुछ फायदे हैं जैसे- एनर्जी, मूड अपलिफ्टिंग और ब्रेन एक्टिव होना, लेकिन डाइटीशियन के अनुसार मीठा नाश्ता सेहत के लिए फायदेमंद से ज्यादा हानिकारक है क्योंकि सुबह-सुबह स्वीट्स का सेवन हमारे शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है, जिससे आपको थकान महसूस हो सकती है। मीठा नाश्ता वजन बढ़ाने में भी सहायक है। साथ ही, नाश्ते में मीठे व्यंजनों का सेवन करने से मोटापा और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। अक्सर मीठे नाश्ते में प्रोसेस्ड चीनी का इस्तेमाल होता है जिसमें विटामिन और मिनरल्स कम होते हैं।

विज्ञापन
Gluten Free Healthy Breakfast

Image Credit: Freepik

2. नाश्ते में नमकीन खाना- नमकीन नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होते हैं जैसे पोहा, उपमा, इडली, चिल्ला और अंडा सैंडविच। नमकीन खाना धीरे-धीरे डाइजेस्ट होता है और लंबे समय तक के लिए आपको ऊर्जा प्रदान करता है।

विज्ञापन

नमकीन नाश्ते के फायदे

1.ब्लड शुगर कंट्रोल- नमकीन नाश्ते में कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और प्रोटीन होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखते हैं और अचानक स्पाइक्स से बचाते हैं।
2.भूख कंट्रोल करें- नमकीन खाने से फाइबर और प्रोटीन मिलते हैं जो पेट को भरे हुए होने की फीलिंग देते हैं और लंच तक आपको संतुष्ट रखते हैं।
3.वजन घटाने में मदद- नमकीन नाश्ते में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो आपके मेटाबॉलिज्म को सक्रिय रखता है और भूख को नियंत्रित करता है, जो वजन नियंत्रण के लिए अच्छा है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ