बालों वाला नारियल तेल खा सकते हैं या नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने दूर किया कन्फयूजन

Coconut Hair Oil Edible Or Not: नारियल का तेल खाना बालों में लगाने के साथ-साथ खाना पकाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। मगर क्या बालों में लगने वाला नारियल तेल खाने में यूज किया जा सकता है? सुप्रीम कोर्ट ने 20 साल पुराने मामले पर सुनाया यह फैसला।

बालों वाला नारियल तेल खा सकते हैं या नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने दूर किया कन्फयूजन

photo credit-meta ai

Coconut Hair Oil Edible Or Not: सुप्रीम कोर्ट यानी सर्वोच्च न्यायालय, कहते हैं इस कोर्ट में सभी को इंसाफ मिलता है, फिर चाहे मामला खाने-पीने से जुड़ा हुआ भी क्यों न हो। जी हां, पिछले 20 सालों से सुप्रीम कोर्ट में बालों में लगने वाले नारियल तेल को लेकर एक मामला चल रहा था कि क्या उस ऑयल का यूज खाने में किया जा सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट की 3 जजों की बेंच ने इसका जवाब दे दिया है। इसमें जस्टिस आर भानुमति की बेंच ने बंटा हुआ फैसला दिया था। आइए जानते हैं पूरी बात।

विज्ञापन

क्या है बेंच का फैसला?

तत्कालीन सीजेआई जस्टिस आर भानुमति के बंटे हुए फैसले के साथ, साल 2019 में जस्टिस गोगोई के फैसले पर भी गौर किया गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि पैकेजिंग वाला खाने का नारियल तेल खा सकते हैं लेकिन प्लास्टिक की छोटी पैकेजिंग वाली बोतलों वाला तेल त्वचा और बालों पर इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

अन्य बेंचों की राय

नारियल तेल भारत के खान-पान का एक अभिन्न हिस्सा है। बेंच ने इसका दोहरा हिस्सा होने की बात कही है, जिसमें इसे खाने और ब्यूटी के तौर पर इस्तेमाल करने की बात कही गई है। जस्टिस संजीव खन्ना कहते हैं कि तेल की खाने के प्रति गुणवत्ता पैकेजिंग और ब्रांड के आधार पर भी निर्भर करती है।

विज्ञापन

रेवेन्यू डिपार्टमेंट की दलील

रेवेन्यू डिपार्टमेंट इस मामले पर अपनी राय पेश करते हुए बताते हैं कि शुद्ध नारियल का तेल बालों में लगाया जाना चाहिए। वहीं, अगर बात करें खाने में इस्तेमाल करने वाले तेल की तो वह भी अच्छी क्वालिटी का कम मात्रा वाला कोकोनट ऑयल का पैकेट होना चाहिए। खाने के तेल को लेकर चुनाव हमेशा सेवन करने वाले पर निर्भर करता है।

विज्ञापन

photo credit-meta ai

कैसा होता है खाने वाला कोकोनट ऑयल?

विज्ञापन

खाने में इस्तेमाल किए जाने वाला नारियल तेल सामान्य रूप से शुद्ध और प्रसंस्कृत नारियल तेल होता है। अगर आप नारियल तेल का खाना पकाने या आहार में उपयोग करना चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि वह तेल पूरी तरह से साफ और खाने योग्य हो। इसे सरल भाषा में ऑर्गेनिक या फिर एडिबल तेल कहते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ