SOUP has been recalled from supermarket: अगर आपको भी सूप पीने का शौका है तो जरा सावधान हो जाएं। दुनिया की सबसे बड़ी सुपरमार्केट में से एक Marks & Spencer ने अपना एक सूप वापस मंगवाया है।
दरअसल, इस सूप में मेटल के कुछ पदार्थ मिले हैं। जिसके बाद कंपनी ने बयान जारी कर अपने स्टोर से इन्हें हटा दिया है और लोगों से अपील जारी कर कहा है कि जो लोग इसे अब तक खरीदकर ले गए हैं वह इसे तुरंत अपने नजदीक स्टोर पर वापस लौटाएं और इसे न पीएं।
किस सूप को है पीने की मनाही?
दरअसल, ये पूरा मामला यूके का है, यहां Butternut squash soup को पीने की मनाही की गई है। जानकारी के अनुसार Marks & Spencer ब्रांड के इस सूप की वैलिडिटी 6 अक्टूबर 2024 तक की है और इसका बार कोड 0041142 है। सुपर मार्केट ने इसे देश से बाहर ले गए लोगों को भी यूज में न लेने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें: कैंसर, डायबिटीज और मोटापे को कम करती है बीयर! नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
फूड सेफ्टी अथॉरिटी ने जारी किया अलर्ट
यूके की Food Standard Agency (FSA) ने कहा कि जांच में Butternut squash soup में मेटल के कुछ बारीक टुकड़े मिले हैं, ऐसे में इसे पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस सूप को वापस करने के लिए पूरे यूके की दुकानों पर नोटिस लगाए गए हैं। लोगों को इस बारे में जागरूक किया जा रहा है।
पूरे पैसे मिलेंगे वापस
नोटिस के अनुसार कोई भी व्यक्ति अपने नजदीक स्टोर पर इसे लौटा सकता है, उसे इसकी पूरी कीमत वापस दी जाएगी। डॉक्टरों के मुताबिक खाने में मेटल और प्लास्टिक आपके दांत, खाने की नली और पेट को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे सांस लेने में दिक्कत आने, उल्टी दस्त और पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार गलती से सूप पीने के बाद अगर आपको किसी तरह की परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें।
ये भी पढ़ें: कौन है MBBS सेकंड ईयर फेल स्टूडेंट? जिसने हार्ट पेशेंट का कर दिया इलाज, चली गई जान
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
6 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
9 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
9 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
11 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
12 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
15 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
16 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines