सनस्क्रीन पिल्स क्रीम कितनी हैं असरदार? जानें स्किन एक्सपर्ट की सलाह

गर्मियों में सनस्क्रीन लगाने की सलाह हर स्किन एक्सपर्ट देता है। वैसे तो सनस्क्रीन क्रीम या जेल फॉर्म में होता है। मगर अब सनस्क्रीन पिल्स भी मिलने लगी हैं, जिसका यूज भी लोगों द्वारा बढ़ गया है। मगर क्या ये पिल्स क्रीम से ज्यादा असरदार हो सकती हैं?

sunscreen pills

सूरज की हानिकारक किरणों से खुद को बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाना चाहिए। सनस्क्रीन क्रीम, लोशन और जेल के फॉर्म में होता है लेकिन ओरल सनस्क्रीन पिल्स भी मार्केट में मिलने लगी हैं, जो काफी कॉमन स्किनकेयर प्रोडक्ट बन चुकी हैं। ओरल सनस्क्रीन पिल्स में आमतौर पर एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जैसे कि एस्थैक्सांथिन या पॉलिफेनोल्स, जो त्वचा को यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। ये पिल्स आपकी त्वचा को अंदर से सुरक्षा प्रदान करती हैं। यह त्वचा को आंतरिक रूप से यूवी रेज से लड़ने की क्षमता देती हैं, लेकिन इसका असर बाहर से सीधे दिखाई नहीं देता है। क्या यह ओरल पिल्स खाने से पूरे शरीर को यूवी रेज से बचाने में मदद मिलती है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एंटीक्लॉक क्लिनिक और मेडिस्पा चंडीगढ़ के वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन और निदेशक डॉक्टर केएम कपूर बताते हैं कि ओरल सनस्क्रीन कैप्सूल में आमतौर पर निकोटिनामाइड (विटामिन बी3) या पॉलीपोडियम ल्यूकोटोमॉस फर्न एक्सट्रैक्ट नामक एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। यह एक नए ‘सन प्रोटेक्टर’ के रूप में उभर रहे हैं। मगर इसका असर स्किन पर सही तरीके से हो रहा है या नहीं, यह कहना सभी के लिए सही नहीं होगा। डॉ. कपूर कहते हैं, ओरल सनस्क्रीन का सन प्रोटेक्शन फैक्टर (SPF) केवल SPF 3-5 के बराबर होता है, जबकि हमें न्यूनतम एसपीएफ 30 वाले सनस्क्रीन लगाने की हिदायत दी जाती है।

विज्ञापन

क्यों ज्यादा असरदार नहीं ये गोलियां

डॉक्टर कहते हैं ये गोलियां मेलेनोमा यानी स्किन कैंसर से बचाव करने में फायदेमंद साबित हो सकती है क्योंकि ये यूवी रेज का शरीर पर असर कम करती हैं। मगर यदि हम सनबर्न या टैनिंग के लिहाज से देखें, तो यूवी रेज के प्रभाव को घटाने के लिए गोलियां उतनी कारगर नहीं होंगी। डॉ. कपूर बताते हैं, अच्छी तरह से लगाया गया सनस्क्रीन, धूप से बचाने वाले कपड़े, छाव में रहना और धूप से बचने जैसी चीजों से खुद को टैनिंग से बचाना गोलियों से अधिक लाभकारी हो सकता है।

विज्ञापन

टॉपिकल सनस्क्रीन क्रीम के फायदे

क्रीम या लोशन का उपयोग बाहरी स्तर पर किया जाता है, जो त्वचा की सतह पर यूवी किरणों के प्रभाव को कम करने का काम करते हैं। यह स्किन की सुरक्षा के लिए तुरंत प्रभावी होते हैं और इन्हें प्रत्येक 2-3 घंटे में दोबारा लगाने की आवश्यकता होती है। वहीं, पिल्स बाहरी यूवी रेज से होने वाले नुकसान को पूरी तरह से रोकने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकती हैं।

विज्ञापन

गोलियां किसके लिए सही?

डॉक्टर कपूर के मुताबिक यूवी रेज का असर कम करने वाली गोलियां स्किन प्रॉब्लम्स जैसे एग्जिमा, ल्यूपस और स्किन कैंसर जैसी बीमारियों के रिस्क में रहते हैं, उन्हें खाने की सलाह दी जाती है। इन दवाओं से उन्हें आंतरिक रूप से सुरक्षा मिलती है। मगर इन गोलियों का ज्यादा सेवन गैस्ट्रिक प्रॉब्लम्स का कारण बन सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ