प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपनी हेल्थ पर फोकस बढ़ाना पड़ता है क्योंकि इस पूरी अवधि में वे अपने साथ-साथ अपने शिशु का भी ख्याल रखती हैं। गर्मियों का मौसम इन महिलाओं के लिए थोड़ा चैलेंजिंग हो सकता है। तापमान में बढ़ोतरी होते ही आम आदमी परेशान हो जाता है, तो सोचिए गर्भवती महिलाओं के लिए यह समय कितना मुश्किल होगा। अगर बात करें हाल-फिलहाल के दिनों की तो, दिल्ली-मुंबई का तापमान काफी बढ़ा हुआ है। बुधवार यानी 16 अप्रैल को 12 बजे के बाद दिल्ली का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा है। इस समय गर्म हवाओं और ड्राइनेस की प्रॉब्लम भी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप गर्भवती हैं या आपके घर की महिला प्रेग्नेंट है, तो हाई टेम्परेचर में उनकी सेहत का ख्याल रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।
डिहाइड्रेशन से बढ़ेगी समस्या!
डिहाइड्रेशन किसी के स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। गर्भवती महिलाओं को इस मौसम में शरीर के हाइड्रेशन का ख्याल सबसे ज्यादा रखना चाहिए। पानी की कमी होने से इन्हें हॉट फ्लैशेज की समस्या हो सकती है। कई बार प्री-मैच्योर डिलीवरी भी डिहाइड्रेशन से हो जाती है। गर्भवती महिला को अपने साथ-साथ बेबी का ख्याल रखना होता है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन से इनडाइजेशन की समस्या भी हो सकती है।
क्या कहती हैं एक्सपर्ट?
आकाश हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट, प्रसूति एवं स्त्री रोग, डॉक्टर तरुणा दुआ बताती हैं कि गर्मियों में गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है, क्योंकि इस मौसम में शरीर में पानी की कमी, थकान और गर्मी से जुड़ी परेशानियां इन्हें जल्दी हो सकती हैं। यहां कुछ आसान और जरूरी उपाय दिए गए हैं, जो प्रेग्नेंट महिलाएं अपनाकर गर्मियों में अपनी सेहत का ख्याल रख सकती हैं।
ये भी पढ़ें- कैंसर पीड़ित महिलाओं की सर्जरी के बाद भी बढ़ेगी उम्र
गर्मियों में प्रेग्नेंट महिलाएं ऐसे रखें सेहत का ख्याल
1. भरपूर पानी पिएं
इस मौसम में बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है, जिससे कमजोरी और चक्कर आने की समस्या हो सकती है। इन्हें इस समय दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। हाइड्रेशन के लिए नारियल पानी, नींबू पानी और ताजे फलों का रस पीना भी फायदेमंद रहेगा।
2. हल्का और पौष्टिक भोजन खाएं
हैवी, तले-भुने और मसालेदार खाने से बचें। इसके बजाय सलाद, दाल, दही, फल और सब्जियां ज्यादा खाएं ताकि शरीर को ठंडक मिले और पोषण भी बना रहे।
3. ढीले और सूती कपड़े पहनें
गर्मी में पसीना ज्यादा आता है, इसलिए हल्के और सांस लेने वाले कपड़े पहनें। इससे शरीर ठंडा रहेगा और स्किन पर चकत्ते या खुजली नहीं होगी।
4. धूप से बचें
गर्भवती महिलाओं को सीधी धूप में बाहर जाने से बचना चाहिए। सुबह या शाम को ही घर से निकलें और छाते या टोपी का इस्तेमाल करें।
5. पर्याप्त आराम करें
गर्मी में जल्दी थकावट हो सकती है, इसलिए बीच-बीच में आराम करना जरूरी है। दोपहर में थोड़ा लेटना और रात में अच्छी नींद लेना सेहत के लिए फायदेमंद है।
6. नियमित चेकअप करवाएं
गर्मी के मौसम में भी डॉक्टर के बताए अनुसार नियमित जांच करवाना बहुत जरूरी है, ताकि मां और बच्चे दोनों की सेहत पर नजर बनी रहे।
7. स्किन केयर का ध्यान रखें
गर्मी में त्वचा पर जलन, खुजली या टैनिंग हो सकती है। धूप में बाहर निकलने से पहले स्किन पर सनस्क्रीन लगाएं और त्वचा को साफ-सुथरा रखें।
ये भी पढ़ें- छोटी उम्र में साइलेंट अटैक क्यों?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
4 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
6 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
7 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
9 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines