बढ़ते तापमान में हेल्दी रहने के 5 आसान तरीके, डिहाइड्रेशन भी नहीं होगा

देशभर में बढ़ती गर्मी और लू के खतरा तेज हो गया है। इसके संकेतों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। जानें किन लोगों को है इससे ज्यादा खतरा और कैसे करें खुद का बचाव।

Summer Health Tips

Summer Health Tips

देशभर में बढ़ती गर्मी के साथ लू का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी भी दी है। दिल्ली में अप्रैल की शुरुआत 30 डिग्री सेल्सियस के पार हुई थी। फिलहाल, दिल्ली में दिन के समय गर्मी से बुरा हाल है। वहीं, दूसरी ओर मुंबई में भी काफी गर्मी पड़ रही है। तापमान बढ़ने का प्रभाव हमारे शरीर पर भी पड़ता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किन लोगों को लू से सबसे ज्यादा खतरा होता है और कैसे इससे बचाव किया जा सकता है। बढ़ती गर्मी के बीच डॉक्टरों ने सलाह दी है कि इस मौसम में बाहर निकलते समय एहतियात बरतना जरूरी है। लू को हल्के में लेना जानलेवा भी साबित हो सकता है।

विज्ञापन

क्या बोलें डॉक्टर?

डॉ. सुनील राणा, एसोसिएट डायरेक्टर एंड हेड, इंटरनल मेडिसिन, एशियन हॉस्पिटल के मुताबिक, लू का सबसे अधिक असर उन लोगों पर पड़ता है जो या तो बहुत छोटे हैं या बहुत बूढ़े। इसके अलावा, जो लोग लंबे समय तक धूप में काम करते हैं, जैसे निर्माण श्रमिक, ट्रैफिक पुलिस, रिक्शा चालक या खुले में काम करने वाले लोग, उन्हें भी लू से ज्यादा खतरा होता है।

विज्ञापन

पहले से बीमार लोग रहें ज्यादा सतर्क

डॉक्टरों का कहना है कि हृदय रोग, डायबिटीज या हाई बीपी के मरीजों को भी गर्मी में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों पर भी लू का असर जल्दी होता है और उनकी सेहत बिगड़ सकती है।

संकेतों को समझें

लू लगने के आम लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी आना, कमजोरी और बेहोशी शामिल हैं। अगर किसी को ये लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत ठंडी जगह ले जाएं। उन्हें पानी पिलाएं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

विज्ञापन

ये 5 तरीके डिहाइड्रेशन से बचाएंगे

1. पर्याप्त पानी

गर्मी में पसीने के जरिए शरीर से पानी और नमक रिलीज हो जाता है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। हर दिन कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। साथ ही नींबू पानी, नारियल पानी और छाछ जैसी हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करें।

विज्ञापन

2. हल्का और ताजा भोजन करें

हैवी और तला-भुना खाना पचाना मुश्किल होता है, खासकर इन दिनों में। कोशिश करें अधिक से अधिक फल, मौसमी सब्जियां, सलाद और दही जैसी ठंडी और हेल्दी चीजें खाएं।

विज्ञापन

3. धूप से बचाव जरूरी

विज्ञापन

बिना जरूरत दिन के समय 12 से 4 बजे के बीच बाहर न निकलें। अगर बाहर जाना जरूरी है, तो छाता, टोपी और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।

4. हल्के कपड़े पहनें

विज्ञापन

सूती और हल्के रंगों वाले कपड़े गर्मी के मौसम में आपके लिए सबसे बेस्ट हैं। इससे स्किन को ऑक्सीजन सप्लाई सही से मिलती है और शरीर ठंडा रहता है।

5. घर को ठंडा रखें

विज्ञापन

आपको गर्मी के मौसम में घर को पर्दे बंद रखना चाहिए, खिड़कियों में सनशेड लगाएं और पंखे/कूलर का सही इस्तेमाल करें। रात को ठंडी हवाओं के लिए आप खिड़कियां खोल सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ