Summer Heat Safety Tips: चिलचिलाती धूप, भयंकर लू के साथ ही बढ़ता तापमान आपके लिए कई बीमारी लेकर आता है। इन बीमारियों से बचने के लिए खुद को डाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि तेज गर्मी में हीट स्ट्रोक, हीट वेव जैसी समस्याओं का खतरा ज्यादा बढ़ता है। ऐसे में कुछ डाइट में कुछ फूड आइटम्स ऐसे हैं, जो गर्मी के असर को नेचुरली रूप से कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा हाइड्रेटेड रहने में हेल्प करते हैं, जिससे गर्मी से निपटना आसान हो जाता है। चलिए जान लेते हैं कुछ ऐसी ही ड्रिंक्स के बारे में, जो गर्मी से राहत दिलाते हैं और पानी की कमी को पूरा करते हैं।
शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स रहते हैं बैलेंस
आम पन्ना
कच्चे आम से बनने वाले पना में विटामिन सी और ए मिलते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के बीच इंबैलेंस के कारण शरीर में होने वाले तनाव से बचाते हैं। इसके अलावा आम में काफी मात्रा में लिक्विड होता है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में हेल्प करता है। बिना शुगर के बना पना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
क्या बेनिफिट मिलता है
नमक और कुछ मसाले डालकर बनाया गया ड्रिंक्स न केवल इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस रखने में मदद करता है बल्कि डिहाइड्रेशन से भी बचाव करता है। सोडियम और पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में लिक्विड के संतुलन और मांसपेशियों के काम करने की क्षमता को सुचारु रखने के लिए जरूरी है। इसमें पेक्टिन नाम का सॉल्युबल फाइबर पाया जाता है जो पाचन को बेहतर करता है। कब्ज से राहत दिलाता है और बॉडी को नेचुरली रूप से ठंडा रखने में मदद करता है।
छाछ
छाछ नेचुरली रूप से शरीर की गर्मी दूर करने के साथ ही पेट को आराम देती है। इसमें काफी प्रोबायोटिक्स होता है जो आंतों की सेहत सुधारते हैं। इससे पाचन बेहतर होता है।
क्या बेनिफिट मिलता है
यह शरीर को नेचुरली रूप से ठंडा रखती है। पसीने के जरिए निकलने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स और लिक्विड की कमी को दूर करती है। शरीर को हाइड्रेट रखती है।
सत्तू
काले भुने चने से बनने वाले इस ड्रिंक में पौधों से मिलने वाला प्रोटीन काफी होता है, जिससे शरीर के लिए जरूरी अमीनो एसिड मिलते हैं। ये मांसपेशियों की डैमेज को ठीक करने में मदद करते हैं।
क्या बेनिफिट मिलता है
सत्तू में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट होता है जो एनर्जी बनाए रखते हैं और पाचन सुधारते हैं। इसे पानी, नींबू और चुटकी भर नमक के साथ पीने से यह एक हाइड्रेटिंग ड्रिंक की तरह काम करता है।
नारियल पानी
इसमें पोटेशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट होते हैं जो शरीर में लिक्विड की मात्रा को बैलेंस रखते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाव करते हैं। इसमें कैलोरी भी बेहद कम होती है।
क्या बेनिफिट मिलता है
यह नेचुरली रूप हाइड्रेट रखने वाला ड्रिंक है, जो पानी की प्यास बुझाता है। शरीर की गर्मी को शांत करता है। कम कैलोरी के कारण यह शुगरी ड्रिंक्स का अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप इनके अलावा कोकम शर्बत(Garcinia Indica),तरबूज, ककड़ी, बेल का शर्बत और पुदीना आदि गर्मी में पी सकते हैं, जिससे लू से बचाव करने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें- आपको भी आते हैं बुरे सपने? तो ये हो सकता है हड्डियों की इस बीमारी का संकेत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
10 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
13 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
13 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
15 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
16 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
19 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
20 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines