देश के अधिकांश इलाके इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं। अप्रैल के महीने में ही तापमान 30-35 के पार तक रहा। मौसम विभाग की मानें तो मई-जून के महीने में गर्मी प्रचंड रूप लेने वाली है। दिन के समय की तपिश लोगों के शरीर पर इस कदर असर डाल रही है कि कुछ मिनट भी बाहर खड़ा होना मुश्किल है। धूप से स्किन और आंखों में जलन हो रही है। लू से कुछ लोगों की सेहत पर भी गहरा असर पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली में भी तेज गर्मी पड़ रही है। दिन के समय तापमान बढ़ जाता है। यहां स्वास्थ्य विभाग ने पहले से सभी तैयारियां कर ली हैं, ताकि लू से पीड़ित मरीजों को इलाज समय पर मिल सके। बढ़ता तापमान का असर हमारे शरीर पर कम से कम पड़े, इसके लिए हमें कुछ बातों का ख्याल रखना आवश्यक होता है। आइए हम आपको अपनी रिपोर्ट में कुछ उपायों के बारे में बताते हैं, जो आपको गर्मी और लू से सुरक्षित रखेंगे।
इन 5 टिप्स को करें फॉलो
1. पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें
गर्मी में हाइड्रेटेड रहना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पसीना निकलने पर शरीर से पानी और नमक दोनों निकलने लगते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकती है। इसलिए, दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।
ये भी पढ़ें-AI, जीन और हेल्थ टेक का मेल, भारत में प्रिसिजन मेडिसिन से क्या फायदा? जानें
2. ORS पिएं
एशियन हॉस्पिटल के एसोसिएट डायरेक्टर एंड हेड, इंटरनल मेडिसिन, डॉ. सुनील राणा बताते हैं कि अगर आप बहुत ज्यादा बाहर रहते हैं और शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है, तो नींबू पानी, नारियल पानी, बेल का शरबत, छाछ और फलों के जूस भी पिएं। ये शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ शरीर में मिनरल्स की कमी को भी दूर करते हैं। ओआरएस पीने से भी हीटवेव्स का असर कम होता है और हाइड्रेशन बढ़ता है।
3. घर से बाहर कैसे निकलें?
लू चलते समय या फिर दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच कोशिश करें कि घर के अंदर रह सकें। अगर कोई जरूरी काम हो, तो खाली पेट घर से बाहर जाने से बचें। पानी और हल्का भोजन करके ही निकलें। इसके अलावा, अपने साथ पानी की बोतल भी कैरी करें।
4. शरीर को ढकना जरूरी
अगर आप बाहर जा रहे हैं, तो अपने शरीर को, सिर को किसी हल्के कपड़े और चौड़ी टोपी से ढकें। आंखों पर काला चश्मा पहनें ताकि धूप का असर इन पर कम से कम पड़ सके। इस मौसम में कोशिश करें कि जितना हो सके हल्के रंग के कपड़े पहनें।
5. घर को ठंडा और हवादार रखें
गर्मी में घर के अंदर का तापमान भी काफी बढ़ जाता है। ऐसे में अपने घर की खिड़कियां सुबह जल्दी और शाम को खोलें ताकि ताजी हवा अंदर आ सके। मोटे पर्दों और बांस की चटाइयों का इस्तेमाल करें, जिससे सूरज की गर्मी अंदर न आ सके। अगर एयर कूलर या पंखा है तो उसे सही तरीके से इस्तेमाल करें। नियमित रूप से कूलर की सफाई भी करें ताकि मच्छर न पैदा हो सकें।
जरूरी एडवाइस
गर्मी का मौसम चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन थोड़ी सी सावधानी और दिनचर्या में कुछ बदलाव करके हम इस मौसम में अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। ऊपर दिए गए उपाय न केवल आपको गर्मी से बचाएंगे बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी बेहतर बनाएंगे।
ये भी पढ़ें-हीटवेव्स के दौरान गर्भवती महिलाएं कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
13 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
17 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
18 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines