क्या डायबिटिक मरीजों के लिए सेफ होती हैं शुगर फ्री मिठाइयां? जानें सच्चाई

Sugar Free Sweets For Diabetes: त्योहारों का सीजन है। इस समय लोगों के घरों में मिठाइयों का भंडार होता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए शुगर-फ्री मिठाइयां भी मिलती हैं, जो आर्टिफिशियल स्वीटनर से बनाई जाती हैं। पर क्या ये मिठाइयां इन लोगों को खानी चाहिए? जानिए इसका सही जवाब।

Sugar Free Sweets For Diabetes

Sugar Free Sweets For Diabetes: डायबिटीज के रोगियों को त्योहार आते ही एक समस्या आ जाती है। यह परेशानी कुछ और नहीं बल्कि खाने से जुड़ी है। असल में इन लोगों को मिठाइयों से परहेज करना होता है। हालांकि, अब मार्केट में इन लोगों के लिए शुगर-फ्री मिठाइयां भी मिलने लगी हैं, पर क्या इन आर्टिफिशियल स्वीट्नर्स से बनाई गई ये मिठाइयां हमारी सेहत के लिए अच्छी होती हैं? क्या इन मिठाइयों के सेवन से ब्लड शुगर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता? आइए इस बात को सही से समझते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डायबिटिक के लिए शुगर-फ्री मिठाई कितनी फायदेमंद?

मधुमेह रोगी अपनी चीनी की लालसा को पूरी करने के लिए आर्टिफिशियल स्वीटनर्स का इस्तेमाल करने लगे हैं। ये मिठाइयां चीनी रहित होती हैं, इसलिए, इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, मगर ये आपके ब्लड शुगर के स्तर को स्पाइक नहीं करेंगी, ऐसा अभी तक कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है। द इंडियन एक्सप्रेस में पब्लिश एक खबर के अनुसार, माना गया है कि इन मिठाइयों की कैलोरी काउंट कम हो सकती हैं, जैसे आम मिठाई में अगर 500 कैलोरी है तो वहीं, शुगर-फ्री में 200 कैलोरी होगी। अगर इस पैमाने पर देखा जाए तो कम ही सही लेकिन शरीर में शुगर पहुंचेगी।

Diwali Special Sweets

Photo Credit- Meta AI

विज्ञापन

कंपनियों का धोखा

रिपोर्ट के अनुसार, शुगर-फ्री मिठाइयों में लेबल होता है लेकिन उस लेबल की सच्चाई कोई नहीं जानता। वहीं, लोकल दुकानों से ली गई मिठाइयों की सत्यता का कोई भी प्रमाण नहीं मिल पाता है। इसलिए, उन्हें शुगर-फ्री मानकर खाना डायबिटीज रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इन्हें बनाने में एस्पार्टेम, सुक्रालोज और सैकरीन जैसे स्वीटनर शामिल हैं। स्टीविया और मॉन्क फ्रूट जैसे स्वीटनर से बनी मिठाइयां और भी ज्यादा हानिकारक होती है। हालांकि, स्वीटनर के ज्यादा इस्तेमाल को भी सेहत के लिए खतरनाक बताया गया है। इनसे भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसके अलावा, मोटापा, हाई बीपी, अनियंत्रित कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग से लेकर कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है।

शुगर के मरीजों के लिए हेल्दी ऑप्शन्स

  • ये लोग बेसन के लड्डू खा सकते हैं।
  • बीजों और नट्स से बनी बर्फी खाना भी फायदेमंद होगा।
  • नारियल से बने लड्डू भी डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद हैं।
  • सेब का हल्वा खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Green Tea vs Chamomile Tea: वेट लॉस के लिए पीते हैं चाय, जानिए ज्यादा फायदेमंद कौन सी?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ