Sugar Free Products And Heart attack: शुगर फ्री कई प्रोडक्ट होते हैं, जैसे- मिंट, चबाने वाली च्युइंग गम और यहां तक कि आपका पेस्ट भी इसमें शामिल है। इन सभी में मिठास तो होती ही है, लेकिन ये मीठा कहीं आपकी जिंदगी की मिठास न कम कर दे, इस बात का जरा सा भी अंदाजा है आपको? दरअसल, यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी से पता चलता है कि ऐसी मिठास बनाने के लिए चीनी की जगह जो जाइलिटोल का यूज किया जाता है और उससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है।
शुगर फ्री प्रोडक्ट्स में पाए जाने वाली आर्टिफिशियल मिठास जाइलिटॉल के ज्यादा सेवन से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और मौत का खतरा लगभग दोगुना हो सकता है। यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, जाइलिटॉल खून में प्लेटलेट्स के ज्यादा आसानी से जमने का कारण बन सकता है। ब्लड के क्लॉट टूट कर दिल या दिमाग तक पहुंच सकते है, जिससे तीन साल में दिल का दौरा या स्ट्रोक हो सकता है।
स्टडी के लेखक डॉ. स्टेनली हेजन का कहना है कि जब बात दिल की बीमारियों की हो तो जाइलिटॉल को कोलेस्ट्रॉल के समान माना जाना चाहिए। कोलेस्ट्रॉल की तरह यह शरीर में बनता है और लोगों के खून में इसकी अलग-अलग मात्रा हो सकती है। चीनी के ऑप्शन के रूप में जाइलिटॉल को ज्यादा खाने से सेहत के लिए फायदेमंद होने की जगह नुकसान हो सकता है।
नेचुरल सोर्स में बहुत कम मात्रा नेचुरल तौर पर जाइलिटॉल कार्बोहाइड्रेट है, जो फूलगोभी, बैंगन, मशरूम, पालक, स्ट्रॉबेरी आदि में पाया जाता है। हालांकि, इन सोर्स में इसकी मात्रा बहुत कम होती है।
च्युइंगम, टूथपेस्ट में इस्तेमाल होता है
कमर्शियल यूज के लिए जाइलिटॉल मक्के के भुट्टे या जेनेटिक रूप से तैयार किए गए बैक्टीरिया से बनाया जाता है। इसका इस्तेमाल अक्सर शुगर फ्री प्रोडक्ट जैसे च्युइंगम, ब्रीथ मिंट, टूथपेस्ट, केचप, माउथवॉश, पीनट बटर आदि में इस्तेमाल किया जाता है।
ब्लड शुगर का लेवल नहीं बढ़ता है
जाइलिटॉल नेचुरल स्वीटनर के रूप में बेचा जाता है। इससे ब्लड शुगर का लेवल नहीं बढ़ता है। इसलिए मोटापे, डायबिटीज या प्री डायबिटीज के मरीजों के लिए चीनी के ऑप्शन के रूप में जाइलिटॉल इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
क्या है जाइलिटोल?
जाइलिटोल एक शुगर अल्कोहल है जो अलग-अलग फलों और सब्जियों में नेचुरली रूप से पाया जाता है। पिछले एक दशक से इसका यूज बहुत तेजी से बढ़ा है। इसकी केमिकल कंपोजिशन शुगर के समान है, लेकिन इसमें कम कैलोरी पाई जाती है। इस वजह से सेहत के प्रति जागरूक लोगों में यह काफी फेमस है। जाइलिटोल का इस्तेमाल बेकरी के कम मीठे प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है।
ये भी पढ़ें- ब्यूटी प्रोडक्ट से भी कैंसर का खतरा, एक हजार महिलाओं ने कंपनियों पर किया केस
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
20 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
22 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
23 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines