High Blood Sugar: ब्लड शुगर बढ़ने की दिक्कत को हाइपरग्लाइसेमिया कहते हैं जिसमें शरीर में इंसुलिन हार्मोन की कमी हो जाती है और शरीर उसका सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाता है. ऐसे में जब खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है तो यह अंगों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है. ऐसे में डायबिटीज (Diabetes) की संभावना भी बढ़ जाती है. इसीलिए समय रहते शुगर कंट्रोल करना जरूरी होता है. हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए कुछ सब्जियां खाई जा सकती हैं जो शरीर से शुगर को निकालने का काम करती हैं. यहां जानिए कौन सी हैं ये शुगर सोखने वाली सब्जियां.
शुगर को बाहर करेंगी ये सब्जियां
ऐसी कुछ सब्जियां हैं जिन्हें खाया जाए तो वे शुगर के एब्जॉर्प्शन को स्लो करती हैं, इंसुलनि रिस्पोंस को बेहतर करती हैं और नेचुरली ब्लड ग्लूकोज लेवल्स (Blood Glucose Levels) को स्टेबलाइज करती हैं.
करेला – इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर करता है.
घीया – लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और इसे पचाना आसान है.
पालक और दूसरी हरी पत्तेदार सब्जियां – इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करती हैं ये सब्जियां.
ब्रोकोली – ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म रेग्यूलेट होता है.
मेथी के पत्ते – गट में शुगर एब्जॉर्प्शन धीमा होता है.
यह भी पढ़ें – थायराइड की दिक्कतों को दूर कर देंगी खाने की ये 15 चीजें, एक्सपर्ट ने शेयर की Thyroid Control करने वाले फूड्स की लिस्ट
ये सब्जियां खाना क्यों जरूरी है
अगर इन सब्जियों को रोजाना डाइट का हिस्सा बनाया जाए तो ये शुगर स्पाइक (Sugar Spike) को रोकती हैं, लॉन्ग टर्म डायबिटीज कंट्रोल में मदद मिलती है और हायर मेडिकेशन डोज पर निर्भरता कम होती है.
हाई ब्लड शुगर के क्या लक्षण होते हैं
- व्यक्ति को बार-बार पेशाब आने लगता है. यह तब होता है जब शरीर एक्स्ट्रा चीनी को शरीर से निकालने की कोशिश करता है.
- बार-बार पेशाब आने की वजह से प्यास भी ज्यादा लगती है. इससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है.
- अगर शरीर में चीनी ज्यादा हो जाए तो चोट लगने पर घाव जल्दी नहीं भरता है.
- हाई ब्लड शुगर में आंखों से धुंधला नजर आने लगता है. हाई ब्लड शुगर आंखों के लैंस को प्रभावित करने लगती है.
- शरीर में शुगर (Sugar) बढ़ने का एक लक्षण यह भी है कि शरीर में लगातार थकान रहने लगती है.
ब्लड शुगर क्यों बढ़ती है
ब्लड शुगर बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं. अगर आप ज्यादा मीठा, मैदा या प्रोसेस्ड फूड्स खाते हैं तो ब्लड शुगर बढ़ सकती है. शारीरिक सक्रियता की कमी के कारण ऐसा होता है. तनाव से, इंसुलिन की कमी से या किसी बीमारी और इंफेक्शन के कारण भी ब्लड शुगर बढ़ सकती है.
यह भी पढ़ें – पेशाब की थैली में कैंसर होने के क्या लक्षण हैं? यहां जानिए मूत्राशय कैंसर का कैसे पता चलता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
2 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
2 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
21 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
23 hrs agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines