Blood Pressure Kaise Control Kare: आज की खराब डाइट, तनाव से भरी जिंदगी और कम फिजिकल एक्टिविटी की वजह से लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है. जोकि एक ‘साइलेंट किलर’ के रूप में काम कर रही है. इस समस्या को साइलेंट किलर इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह बिना किसी खास लक्षण के शरीर को नुकसान पहुंचाता रहता है. सामान्य तौर पर 120/80 mmHg तक ब्लड प्रेशर नॉर्मल माना जाता है. लेकिन इससे ज्यादा होने पर सिर दर्द, थकान, आंखों से धुंधला दिखना और बेचैनी जैसे संकेत दिख सकते हैं. अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो हार्ट अटैक (Heart Attack), स्ट्रोक, किडनी खराब होने और नजर कमजोर होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए हम आपको इस समस्या पर काबू पाने के कुछ आसान और नेचुरल उपाय बताएंगे, जिसे अपनाकर आप अपनी बिगड़ती सेहत को बचा सकते हैं.
आखिर कैसे BP की इस गंभीर समस्या पर पाया जा सकता है काबू?
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हर हाई बीपी मरीज को हमेशा दवाओं पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होती. बल्कि सही खानपान, एक्टिव लाइफस्टाइल और कुछ नेचुरल उपाय अपनाकर ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को न सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है, बल्कि कई मामलों में उसे नॉर्मल लेवल पर वापस भी लाया जा सकता है. इसके लिए जरूरी है कि इस समस्या से जूझ रहे मरीजों को अपनी रोजमर्रा की आदतों पर ध्यान देनी चाहिए और शरीर के संकेतों को वक्त रहते समझना चाहिए.
यह भी पढ़ें: सर्दियों में उंगलियां क्यों हो जाती हैं लाल? क्या किसी तरह के इंफेक्शन का हैं खतरा
कैसे रहेगा बीपी काबू में
कुछ जड़ी-बूटियां दिल और नर्वस सिस्टम के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं. लहसुन, अदरक और हिबिस्कस जैसे नेचुरल हर्ब्स खून की नलिकाओं (Blood Vessels) को रिलैक्स करने में मदद करते हैं. लहसुन में मौजूद एलिसिन और अदरक में पाया जाने वाला जिंजरोल ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है. वहीं हिबिस्कस टी (Hibiscus Tea) शरीर में सूजन (Inflammation) कम करने और बीपी को नॉर्मल रखने में मददगार माना जाता है.
अजवाइन से मिल सकता है फायदा
अजवाइन एक ऐसा मसाला है जो लगभग हर भारतीय रसोई में मौजूद होता है. इसमें मौजूद तत्व खून की नलिकाओं को आराम देने में मदद करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को और बेहतर बनाता है. रोजाना सीमित मात्रा में अजवाइन का सही से सेवन पाचन सुधारने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में भी मददगार साबित हो सकता है.
नमक का क्या है रोल?
अगर आप बिना दवा बीपी कंट्रोल करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको अपने खाने में नमक की मात्रा पर लगाम लगानी होगी. ज्यादा सोडियम लेने से शरीर में पानी जमा होता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है. सबसे ज्यादा पैकेज्ड फूड, अचार, चिप्स और फास्ट फूड में छिपा हुआ नमक बीपी के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है. इसलिए कोशिश करें कि घर का ताजा और कम नमक वाला खाना ही खाएं. हालांकि, नमक (Sodium) की ज्यादा कमी से भी ब्लड प्रेशर (BP) की समस्या हो सकती है, खासकर उन लोगों में जिन्हें कम ब्लड प्रेशर (Hypotension) की शिकायत रहती है. इसलिए अपनी डाइट में नमक की मात्रा को बैलेंस्ड रखें.
योग, मेडिटेशन और नींद से करें तनाव कंट्रोल
ज्यादा तनाव हाई बीपी की सबसे बड़ी वजहों में से एक है. इसलिए रोजाना योग, प्राणायाम और मेडिटेशन (Meditation) करने से दिमाग शांत रहता है और हार्मोन बैलेंस बेहतर होता है. इसके साथ ही 7–8 घंटे की अच्छी गहरी नींद लेना भी बेहद जरूरी है. अच्छी नींद तनाव को कम करती है और ब्लड प्रेशर को नेचुरल तरीके से कंट्रोल में रखती है.
यह भी पढ़ें: रात में कितनी बार पेशाब आना होता है नॉर्मल? डॉक्टर बताते हैं कब है खतरे की घंटी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
8 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
13 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
15 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
16 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines