Morning Drink: सुबह उठते ही खाली पेट अगर कुछ हैवी पी लिया जाए या मान लीजिए चाय पी ली जाए तो इससे ना सिर्फ सेहत को नुकसान होता है बल्कि यह पेट साफ करने के बजाय एसिडिटी और अपच का कारण बन सकता है. लेकिन, अगर सही ड्रिंक के साथ दिन की शुरुआत हो तो सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. ऐसे में यहां जानिए सुबह उठते ही क्या पीने पर सेहत अच्छी रहती है और पेट साफ (Stomach Clean) होने में भी मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें – Gym जाते हैं तो गर्मियों में कभी ना करें ये 3 गलतियां, डॉक्टर ने कहा हर जिम फ्रीक को पता होनी चाहिए ये बातें
सुबह उठते ही क्या पीना चाहिए
गुनगुना पानी और नींबू
सुबह उठकर सबसे पहले पानी में नींबू का रस मिलाकर पिया जा सकता है. इससे दिन का बेहतर किकस्टार्ट होता है. नींबू मिलाकर गुनगुना पानी पिया जाए तो इससे शरीर डिटॉक्स होता है और पेट आसानी से साफ हो जाता है. इसके फैट बर्निंग गुण भी शरीर को मिलते हैं जिससे वजन घटाना आसान हो जाता है.
जीरा और अजवाइन का पानी
सुबह की शरुआत जीरा और अजवाइन का पानी पीकर की जा सकती है. इससे पेट में गैस और भारीपन की शिकायत नहीं रहती. यह ड्रिंक उन लोगों के लिए अच्छी है जिन्हें सुबह के समय पेट ठीक तरह से साफ ना होने की शिकायत रहती है. अजवाइन में थायमोल होता है जो पाचक रसों को सक्रिय करता है. आप रात के समय आधा चम्मच अजवायन और आधा चम्मच जीरा को एक गिलास पानी में भिगोकर रख सकते हैं. सुबह उठकर इस पानी को हल्का गर्म करके पीने पर फायदा मिलता है.
आंवला और एलोवेरा जूस
सुबह ठीक तरह से पेट साफ हो इसके लिए आंवला और एलोवेरा का जूस पिया जा सकता है. आंवला और एलोवारा जूस में नेचुरल लैक्सेटिव गुण होते हैं. जिन लोगों को कब्ज (Constipation) की शिकायत रहती है उन्हें खासतौर से आंवला और एलोवेरा का जूस पीकर दिन की शुरुआत करनी चाहिए.
मेथी दाने का पानी
पीले मेथी के दाने फाइबर से भरपूर होते हैं और यह मल को नर्म करने का काम करते हैं. ऐसे में सुबह मेथी का पानी पिया जाए तो पेट को इसका फायदा मिलता है. वहीं, मेथी का पानी वजन कम करने में भी मदद करता है. इस पानी को बनाने के लिए रात के समय एक चम्मच मेथी के दानों को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह इस पानी को गर्म करके पी लें. सुबह एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी को पकाकर भी पिया जा सकता है.
ध्यान रखें ये बातें
- ध्यान रखें कि एकदम ठंडा या बहुत ज्यादा गर्म पानी ना पिएं. हल्का गर्म पानी पीने पर ही फायदा मिल जाता है.
- पानी को गटागट एकबार में पीने के बजाय घूंट-घूंट करके पिएं.
- सुबह गर्म पानी पीने के बाद आधे घंटे तक कुछ और खाने से परहेज करें.
- सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी से करने से बचें.
- पेट साफ रहे इसके लिए रात के समय भी गर्म पानी पीकर सो सकते हैं.
यह भी पढ़ें –आयरन खाना ही नहीं एब्जॉर्ब होना भी जरूरी है, डॉक्टर ने बताया कैसे पूरी होगी हीमोग्लोबिन की कमी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
8 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
11 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
12 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
13 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
13 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
14 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
16 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines