बढ़ते तापमान और मौसम में आ रहे बदलाव इंसानों की दिनचर्या को प्रभावित करेंगे। खास तौर पर नींद में खलल पड़ सकता है। 2099 तक जलवायु परिवर्तन के कारण हर व्यक्ति की नींद में सालाना 33.28 घंटे तक की कमी आ सकती है। एक ताजा शोध में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। यह शोध नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित हुआ है। अपनी रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि बढ़ते तापमान और मौसम में आ रहे बदलावों की वजह से इंसानों की नींद में 10.50 फीसदी तक की कमी आ सकती है। चीन में 214445 लोगों पर शोध किया गया है। इसमें 2.3 करोड़ दिनों की नींद के आंकड़ों पर स्टडी की गई।
यह भी पढ़ें:दो तरह की शराब पिलाकर ली दोस्त की जान, गाजियाबाद में हत्या से सनसनी; वारदात के पीछे सामने आई ये वजह
अध्ययन के नतीजों में शोधकर्ताओं ने पाया कि यदि टेंपरेचर 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ता है तो इंसानों की नींद में 20.1 फीसदी की कमी होगी। इससे सोने की कुल अवधि में 9.61 मिनट की कमी आ जाएगी। अधिक उम्र के लोगों, महिलाओं, मोटापे से ग्रस्त लोगों पर इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें:रिटायर्ड जस्टिस निर्मल यादव कौन? जिनके घर भेजे गए थे 15 लाख, 17 साल बाद CBI कोर्ट ने किया बरी
अमेरिका, चीन और ब्रिटेन की सामान्य आबादी में नींद की खराब गुणवत्ता देखने को मिली है। हर 3 में से 1 शख्स कम नींद की समस्या से ग्रस्त मिला है। ऐसे में इन समस्याओं की पहचान किए जाने की जरूरत है। शोध में यह भी पता लगा है कि गर्म और नम दिनों में नींद कम आती है। वहीं, ठंडे मौसम और बारिश के दौरान अच्छी नींद आती है।
10 डिग्री पारा बढ़ने से क्या होगा?
- नींद की अवधि में 20.1 फीसदी कमी आएगी
- गहरी नींद में सबसे ज्यादा 2.82 फीसदी तक गिरावट हो सकती है
- नींद की कुल अवधि की बात करें तो इसमें 9.67 मिनट की कमी हो सकती है
- बुजुर्गों और महिलाओं पर ज्यादा असर देखने को मिलेगा
अध्ययन में और क्या-क्या खुलासे?
- अधिक तापमान में नींद देरी से आती है, लोग जल्दी जागते हैं
- गहरी नींद की अवधि कम होती है
- थकान और हेल्थ से जुड़ीं दूसरे समस्याएं आने लगती हैं
- हर 3 में से 1 इंसान नींद की समस्या से ग्रस्त है
संबंधित खबरें
अचानक हाथ कांपने लगते हैं या शरीर में होती है कंपकंपी? ये हो सकती है वजह
2 hrs agoदांतों में दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं कैंसर का संकेत, न करें नजरअंदाज
6 hrs agoपेशाब करने के बाद भी लगता है ब्लैडर खाली नहीं हुआ? जानिए इसके कारण
21 hrs agoबच्चों का स्क्रीन टाइम बन रहा माता-पिता के लिए सिर दर्द, जानिए क्या है वजह
23 hrs agoक्या विटिलिगो का कोई इलाज है या नहीं, डॉक्टर ने बताया ट्रीटमेंट कैसे होगा
1 day agoकैंसर का जल्दी पता चलना, क्या सच में बचा सकता है मरीज की जिंदगी?
1 day agoक्या सर्वाइकल कैंसर पूरे शरीर में फैल सकता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoजरूरत से ज्यादा चीनी खाने पर हो सकती हैं ये 5 बीमारियां
1 day agoप्रोस्टेट से जुड़ी किन दिक्कतों के बाद कैंसर का टेस्ट जरूर करवाना चाहिए
1 day agoसिर्फ लिवर ही नहीं! शराब बढ़ा सकती है शरीर के इन हिस्सों में कैंसर का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines