How To Deal With Stress Insomnia: स्ट्रेस हमारी लाइफ का हिस्सा है। डेली कई चीजों से जुड़ी समस्याओं में तनाव होना नॉर्मल बात है, लेकिन तनाव की वजह से नींद पर असर होना बिल्कुल सामान्य नहीं है। अच्छी हेल्थ के लिए नींद पूरी होना बहुत जरूरी है, लेकिन तनाव या डिप्रेशन या दौरान अक्सर लोगों में अनिद्रा के लक्षण नजर आने लगते हैं। जब मन में आपके कोई बात चल रही है या किसी बात को लेकर स्ट्रेस हो, तो नींद बार-बार टूटती है या खुल जाती है और सोने में मुश्किल आती है।
तनाव के दौरान कोई भी गहरी नींद में भी नहीं सो पाता है। तनाव की वजह से नींद पूरी न करने से आप कई तरह की बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं, जैसे- मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कब्ज, स्लीप डिसऑर्डर आदि कई समस्याएं हो सकती हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए आपको 7 से लेकर 8 घंटे की भरपूर नींद लेनी चाहिए। तनाव की वजह से सोने में परेशानी हो रही है, तो ये कुछ आसान से टिप्स आपकी हेल्प कर सकते हैं।
लेबलिंग- अगर किसी शख्स को किसी खास हालात में गुस्सा आया हो तो हम यह कहने लगते हैं कि वह शख्स गुस्सैल है जबकि वह किसी खास कंडीशन में ही आग बबूला हुआ था। इससे भी लोगों को स्ट्रेस होता है।
कैसे करें समस्या दूर- लेबल से ऊपर उठकर दूसरे शख्स से ताजा दिमाग के साथ बिहेव करें।
ओवरथिंकिंग- किसी बात को लेकर सोच का सिलसिला शुरू हुआ तो रुकने का नाम नहीं लेता है। फिर बेड पर मिनटों नहीं, घंटों यूं ही करवटें बदलते हुए बीत जाते हैं।
कैसे करें समस्या दूर- हमें 15 से 30 मिनट के भीतर नींद आ जानी चाहिए। अगर 30 मिनट से ज्यादा समय लग रहा है तो बेड से उठें और जो सबसे बोरिंग काम हो, उसे करें या किताब पढ़ना शुरू कर दें। ध्यान रखें कि टीवी या मोबाइल न देखें।
मल्टीटास्किंग- टीवी या मोबाइल देखते हुए खाना खाना, मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाना। इनसे ध्यान बिखरता है। काम अधूरे रह जाते हैं और आप लेट होते हैं।
कैसे करें समस्या दूर- कोशिश होनी चाहिए कि एक बार में एक काम को पूरा ध्यान लगाकर करें। सोने से पहले अपने अधूरे कामों के बारे में डायरी में लिखें कि मैं अपने काम कल कर लूंगा या लूंगी।
मोबाइल, लैपटॉप, टीवी की लत- कई बार मोबाइल देखते समय कुछ ऐसा देख लेते हैं कि नींद गायब हो जाती है यानी हम तनाव में होते हैं।
कैसे करें समस्या दूर- सोने जाने से पहले कम से कम 30 मिनट पहले स्क्रीन से दूरी बना लें तो आपके ज्यादा बेहतर है।
तकिया और बेड बदलना- यह भी नींद में बाधा पैदा होने की वजह हो सकती है।
कैसे करें समस्या दूर- किसी नई जगह पर जाना हो तो अपनी चादर और तकिए का कवर साथ ले जाएं।
ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में Physical Relation बनाना कितना सेफ? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
संबंधित खबरें
धन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
38 mins agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
22 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
23 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines