Stress Kaise Kam Kare: भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर ही व्यक्ति को तनाव होने लगता है. तनाव या स्ट्रेस ना सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक तौर पर भी असर दिखाता है. शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल बढ़ता है तो तनाव रहने लगता है. ऐसे में कुछ फूड्स या कहें खाने की चीजें हैं जो कोर्टिसोल (Cortisol) को कम करने और फील गुड हार्मोन सेरोटॉनिन को बढ़ाने में मदद करती हैं. यहां जानिए कौन सी हैं ये खाने की चीजें जिन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. आपको जब भी तनाव महसूस हो आप भी इन चीजों को खा सकते हैं.
तनाव होने पर क्या खाएं
मैग्नीशियम – शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो जाए तो एंजाइटी और सिर में दर्द होने लगता है. ऐसे में रिलैक्स्ड महसूस करने के लिए पालक, केल, बादाम, एवोकाडो और कद्दू के बीज खाए जा सकते हैं.
ओमेगा-3 फैटी एसिड्स – साल्मन और सार्डिन मछली, अखरोट, चिया सीड्स और अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं. इन्हें खाने पर इंफ्लेमेशन कम होती है और स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने से रुकते हैं.
विटामिन सी – कोर्टिसोल लेवल्स को कम करने में विटामिन सी असरदार होता है. यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी असरदार होता है. संतरा, स्ट्रॉबेरीज, लाल-पीली शिमला मिर्च और ब्रोकोली विटामिन सी से भरपूर फूड्स हैं.
कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स – ये वो फूड्स हैं जो दिमाग को सेरोटॉनिन प्रोड्यूस करने में मदद करते हैं. ये कंफर्ट फूड्स में आते हैं और शुगरी स्नैक्स से होने वाले क्रैश से भी बचाते हैं. ओटमील, किनोआ या होल ग्रेन ब्रेड इस फूड कैटेगरी में आते हैं.
डार्क चॉक्लेट – तनाव कम करने के लिए डार्क चॉक्लेट खाई जा सकती है. डार्क चॉक्लेट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फ्लेवेनॉइड्स की अच्छी मात्रा होती है जिससे स्ट्रेस हार्मोन कम होता है. कोशिश करें कि आप 70% कोकोआ वाली डार्क चॉक्लेट ही खाएं.
यह भी पढ़ें – कैसे पता चलेगा कि विटामिन डी की कमी है? शरीर में ऐसे दिखते हैं Vitamin D Deficiency के संकेत
इन ट्रिक्स से भी कम होगा तनाव
- तनाव कम करने के लिए गहरी सांस लें. पहले 4 सेकंड तक सांस खींचें, इसके बाद 7 सेकंड के लिए सांस को अंदर रखें और उसके बाद 8 सेकंड तक मुंह से सांस छोड़ें. इस ब्रीदिंग टेक्नीक से ब्रेन में सिग्नल जाता है और नर्वस सिस्टम शांत हो जाता है.
- शरीर की हर मसल को हल्का खींचें. इससे मसल्स को रिलैक्सेशन मिलती है और टेंशन रिलीज होती है.
- चेहरे पर ठंडा पानी मारने से तनाव कम होने में असर दिखता है.
- जब बहुत ज्यादा स्ट्रेस हो तो अपने मन की बात को कागज पर लिखने की कोशिश करें. इससे तनाव कम होता है.
यह भी पढ़ें – लोहे की कड़ाही में कौन सा खाना नहीं बनाना चाहिए? डॉक्टर ने बताया जहर बन सकता है आपका भोजन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
7 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
10 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
11 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
12 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines