Strawberry Benefits: स्ट्रॉबेरी का स्वाद खट्टा-मीठा सा होता है और खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। आइस क्रीम हो या केक और भी कई चीजें हैं, जिनमें स्ट्रॉबेरी का प्रयोग होता है। स्ट्रॉबेरी सिर्फ आपके स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। इसमें मिनरल के साथ-साथ पौटेशियम, मैंगनीज, विटामिन भरपूर पाए जाते हैं। आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी खाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। कई बीमारियों में इसका सेवन बहुत अच्छा माना जाता है। चलिए जान लेते हैं स्ट्रॉबेरी के फायदे।
दिल का ख्याल रखता है
स्ट्रॉबेरी खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लीसेराइड (Triglyceride) कम करने में कारगार है। ये दोनों कम होने से हार्ट डिजीज का खतरा भी कम रहता है। इसलिए स्ट्रॉबेरी को हमेशा अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा यह ग्लूकोस के प्रोसेस को भी स्लो करता है, जिससे ब्लड शुगर कम रहता है और डायबिटीज का चांस कम हो जाता है।
कैंसर से करता है बचाव
इसमें काफी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेशन और इन्फ्लेमेशन को रोक देता है। स्ट्रॉबेरी में एल्जिक ऐसिड पाया जाता है, जो कोलोरेक्टल कैंसर (Colon cancer) से बचाव करता है।
दिमाग
इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो दिमाग की सेल्स के लिए अच्छा होता है। फ्लेवोनोइड्स (Flavonoid) और विटामिन सी होने की वजह से ब्रेन सेल के लिए अच्छा होता है। इससे कभी भी याददाश्त कमजोर नहीं होती और डिमेंशिया, अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
ये भी पढ़ें- Diabetes Diet: डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण है ये फूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल
इम्युनिटी स्ट्रोंग करता है
स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी भरपूर होता है, जो शरीर में लगी किसी भी चोट को भरने में मदद करता है। यह सांस की बीमारी को भी कम करता है और बॉडी में बी-सेल और टी-सेल बनाने में भी हेल्फ करता है, जो हमारे बॉडी की फाइटर सेल होती हैं और बीमारियों से लड़ती हैं।
इंटेस्टाइन की सेहत के लिए फायदेमंद
स्ट्रॉबेरी हमारे इंटेस्टाइन में मिलने वाले प्रोबायोटिक माइक्रोब्स के लिए फायदेमंद होती हैं, जिसके कारण डाइजेशन सही रहता है। ये माइक्रोब हमारी आंत की सेहत के लिए भी जरूरी होते हैं। इनके होने के लिए आंत (इंटेस्टाइन) की स्थिति अच्छी होना जरूरी है। स्ट्रॉबेरी कब्ज की परेशानियों में भी राहतमिलती है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
11 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
12 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
17 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
21 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines