Gut Health Tips: नींद समेत इन 5 बुरी आदतों से पेट होता है खराब! जानें बचाव के उपाय

Gut Health Tips: पेट की बीमारियों से खुद को बचाने के लिए आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। क्योंकि पेट में समस्या होने का सबसे बड़ा कारण हमारी रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें ही हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Gut Health Tips

Photo Credit- Meta AI

Gut Health Tips: हम जो खाते हैं वही हमारे शरीर को लगता है। हमारे खाने से ही हमारी सेहत अच्छी या बुरी रहती है। यह बात आप लोगों ने अक्सर सुनी होगी, मगर इसे फॉलो नहीं किया होगा। हमारा पेट शरीर के अहम अंगों में से एक है, इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी होना हमारी सेहत के लिए सही नहीं है। हमारी रोजाना की कुछ आदतें पेट के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। क्योंकि पेट का सीधा संबंध लाइफस्टाइल से है, अगर हमारी दिनचर्या अच्छी नहीं होगी तो सेहत खराब होना तय है। हम आपको अपनी रिपोर्ट में ऐसी ही 5 आदतों के बारे में बता रहे हैं, जो जाने-अनजाने में आप कर तो रहे हैं लेकिन इसके नुकसानों को नहीं जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन आदतों से आपकी गट हेल्थ खराब हो रही है

1. जल्दी-जल्दी खाना खाना- लोग काम में व्यस्त हैं लेकिन भोजन करने का समय निकालना जरूरी है। लोग काम के प्रेशर में सिर्फ एक बात का ख्याल रखते हैं कि खाना खा लें, लेकिन तेजी में खाना चबाना सही नहीं है। इससे न ही खाना सही से चबाया जाता है और न ही ऐसा भोजन सही से पचता है।

2. अनटाइम ईटिंग- खाना खाने का एक फिक्स समय होना बहुत जरूरी है। किसी भी समय खाना खाना या फिर रोजाना अलग-अलग समय पर खाना खाना बिल्कुल सही नहीं है। इससे गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन
Gut Health Problems

Photo Credit- Meta AI

3. कम पानी पीना- शरीर को खाने के साथ सही मात्रा में पानी भी चाहिए होता है। रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पीना जरूरी है ताकि आपकी गट हेल्थ बेहतर रहे। पानी की कमी से कब्ज की समस्या होती है।

विज्ञापन

4. नींद की कमी- अपना डेली स्लीपिंग पैटर्न सुधारें। अगर आप कुछ घंटे सोते हैं या फिर रात के बजाय दिन में सोते हैं तो यह भी गलत आदत है। हर इंसान को 8 से 9 घंटे सोना चाहिए। साथ ही, खाने और सोने के बीच कम से कम 2 घंटे का गैप मेंटेन करना चाहिए।

5. ब्रेकफास्ट स्किप करना- दिन की पहली मील नाश्ता होती है। इसे छोड़ना पेट की सेहत के प्रति सबसे बड़ी लापरवाही है। कहते हैं, किसी को भी ब्रेकफास्ट स्किप नहीं करना चाहिए क्योंकि रात भर हमारा पेट खाली होता है, जिसे फास्टिंग मोड कहते हैं। फास्टिंग मोड को तोड़ने के लिए नाश्ता खाना जरूरी है।

विज्ञापन

पेट को हेल्दी रखने के लिए कुछ हेल्दी टिप्स

  • फाइबर युक्त फूड्स खाएं।
  • छोटे-छोटे मील्स खाएं।
  • हाइड्रेशन के लिए पानी के साथ अन्य पेय पदार्थों, जैसे- नारियल पानी और जूस का सेवन करें।
  • स्ट्रेस मैनेजमेंट भी जरूरी है।
  • खाना सही से चबा-चबाकर खाएं और पर्याप्त नींद लें।

ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी बूस्ट के लिए डाइट में शामिल करें 5 बीज, शरीर को छू भी नहीं पाएगी सर्दी

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ