Stomach Gas Home Remedies: खानपान अगर सही ना हो या ठीक तरह से कुछ ना खाया हो तो अक्सर ही पेट में गैस बनने लगती है. इससे पेट फूल जाता है, असहजता होती है और दर्द महसूस होता है सो अलग. खासकर बाहर काम पर जाने वाले लोगों के लिए पेट की गैस (Pet Ki Gas) मुसीबत का सबब बन जाती है. ऐसे में अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो अक्सर ही पेट में गैस बनने से परेशान रहते हैं या आपके पेट में गैस अटक जाती है और बाहर नहीं निकलती है तो न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का बताया नुस्खा आजमा सकते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके बताया है कि पेट में अटकी गैस कैसे निकलती है.
पेट में अटकी गैस कैसे निकालें
न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया कि पेट की गैस को दूर करने के लिए आपको एक बेहद आसान सा नुस्खा आजमाना है. आपको करना बस इतना है कि खाना खाने से पहले आपको एक छोटा सा गिलास लेकर उसमें आधा नींबू का रस, चुटकीभर हींग (Hing) और चुटकीभर नमक के साथ ही चुटकीभर काली मिर्च मिलानी है. इस तैयार लेमन शॉट्स को खाना खाने से 20 मिनट पहले पीना होगा, इससे पेट में अटकी हुई गैस तुरंत निकल जाती है. यह नुस्खा इफेक्टिव भी है और इसे हमेशा करने से पेट में कभी भी गैस नहीं बनती है.
पेट में गैस बने तो क्या करें
पेट में अटकी गैस को निकालने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट के बताए नुस्खे के अलावा कुछ और नुस्खे आजमाकर देखे जा सकते हैं जिनसे पेट की गैस दूर होती हो सकती है.
- आधा चम्मच सौंफ के दाने एक गिलास पानी में उबालकर पिए जा सकते हैं. इससे पेट की गैस निकल जाती है.
- अजवाइन का पानी (Ajwain Water) पीने पर मदद मिलती है. इसके अलावा अजवाइन को काले नमक के साथ भूनकर आधा चम्मच खाएं और ऊपर से एक गिलास पानी पी लें. गैस से राहत मिल जाती है.
- एपल साइडर विनेगर को पानी में डालकर पीने से भी गैस से राहत मिल जाती है.
- बेकिंग सोडा (Baking Soda) को आधा चम्मच लें और एक गिलास पानी में डाल लें. इससे पेट की गैस से राहत मिलती है.
- गैस बनने पर वॉक करने से राहत मिल सकती है. इसके अलावा, बैठकर अपने घुटनों को छाती तक लेकर आएं और इस पॉजीशन में कुछ देर बैठें. गैस बाहर निकलती है.
यह भी पढ़ें – आंखों पर भी नजर आते हैं हाई कॉलेस्ट्रोल के लक्षण, यहां जानिए पलकों पर कोलेस्ट्रॉल कैसे दिखता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
51 mins agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
3 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
4 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
22 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines