Stomach Cancer Symptoms: पेट का कैंसर तब शुरू होता है जब पेट की अंदरूनी दीवारों पर कैंसर सेल्स बनने लगती हैं. ये सेल्स ट्यूमर में भी बदल सकती हैं. लेकिन, कैंसर सेल्स रातोंरात नहीं बनती और ना ही रातोंरात इसका पता चलता है बल्कि साल-दर-साल पेट का कैंसर बढ़ने लगता है. इसे गैस्ट्रिक कैंसर (Gastric Cancer) भी कहते हैं. पेट का कैंसर तकरीबन 95 फीसदी तक ग्लैंडुलर टिशू में होता है जोकि पेट की अंदरूनी लाइनिंग है. यह कैंसर पेट की दीवारों से गिरता हुआ खून में या लिंफेटिक सिस्टम में मिल जाता है जिससे यह कैंसर पेट ही नहीं बल्कि शरीर के अन्य अंगों में भी फैल सकता है. ऐसे में पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षणों (Early Signs) को पहचानना और समय रहते मेडिकल हेल्प लेना जरूरी है.
पेट के कैंसर के पहले स्टेज के लक्षण | Stomach Cancer 1 Stage Symptoms
पेट के कैंसर के स्टेज टीएनएम (TNM) सिस्टम से निर्धारित होते हैं.
T – पेट की दीवारों पर कैंसर कितनी गहराई तक फैला है
N – क्या कैंसर लिंफ नोड्स तक फैल गया है
M – क्या पेट का कैंसर शरीर के बाकी अंगो तक फैल गया है
कैंसर की जीरो स्टेज में पेट की लाइनिंग में कैंसर बनने लगता है और स्टेज ए और बी में भी यही होता है. इसके बाद स्टेज 2 और बी आते हैं जिनमें गहराई तक कैंसर फैलता है.
- स्टेज 1 कैंसर (Stage 1 Cancer) में सीने में जलन, अपच, दस्त, जी मितलाना, उल्टी होना और भूख ना लगना शामिल है. पेट में सूजन हो जाती है जिसे साफ देखा जा सकता है.
- नाभि के बिल्कुल ऊपर अजीब सी असहजता महसूस होती है और दर्द रहता है.
- अचानक से वजन कम होने लगता है. थोड़ा सा भी खाने के बाद सीने के नीचे का हिस्सा फूला हुआ नजर आता है.
- हीमोग्लोबिन कम होने से अनीमिया हो जाता है. इस तरह के शुरुआती लक्षण कैंसर की पहली स्टेज में नजर आते हैं.
- ट्यूमर बढ़ने पर यानी कैंसर गंभीर होने पर पेट में दर्द और मल में खून आने जैसे लक्षण दिखते हैं.
क्या पेट के कैंसर से जान जा सकती है?
पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण ना पहचाने गए तो यह जान के लिए खतरनाक हो सकता है और इससे जान जा सकती है. अगर इसका समय रहते पता लगाया जा सके तो इसे ठीक किया जा सकता है. हालांकि, आमतौर पर पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण पहचान में नहीं आते और यह लिंफ नोड्स या अन्य अंगों तक फैल जाता है तो तबतक काफी देर हो चुकी होती है.
पेट का कैंसर होने के कारण
- धुम्रपान करना
- बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी से संक्रमित होना
- 60 से ज्यादा वर्ष का होना
- एल्कोहल का सेवन
- रेड ब्लड सेल्स कम होना
- क्रोनिक गैस्टराइसिस यानी पेट का संक्रमण
- परिवार में किसी को पेट का संक्रमण रहना
- अल्सर डिजीज के लिए आंशिक गैस्ट्रेक्टोमी
- पेट से जुड़ी कोई जेनेटिक कंडीशन होना.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
57 mins agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
16 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
19 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
20 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
21 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
21 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
22 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines