Spinach Side Effects: सर्दी का मौसम आते ही कई सारी ऐसी सब्जियां बाजार में आने लगती हैं, जो न केवल सर्दी को दूर भगाने में प्रयोग की जाती हैं बल्कि बॉडी की इम्यूनिटी को भी मजबूत करती हैं। उन्हीं में से एक है पालक। पालक का यूज न केवल साग बनाने के लिए होता है बल्कि आप इसके परांठे या फिर सब्जी बनाकर खा सकते हैं। पालक सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। पालक का साइंटिफिक नाम स्पिनासिया ओलेरेसिया है।
पालक में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाएं जाते हैं। पालक में पाए जाने वाले कुछ तत्व जैसे- कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस, लोहा, प्रोटीन, आयरन, विटामिन ‘ए’ और विटामिन सी से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। पालक की सब्जी, जूस या सलाद के तौर पर खा सकते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा पालक खाने से सावधानी बरतें। क्योंकि फायदा ही नहीं नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। इसके ज्यादा सेवन से पाचन संबंधी से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
पाचन- आपको अगर पाचन से जुड़ी परेशानी है तो आप पालक का सेवन करने से बचें। क्योंकि पालक में भरपूर फाइबर होता है, जो पेट में गैस, दर्द जैसी समस्याएं कर सकता है।
मिनरल की कमी- पालक में मिलने वाला ऑक्सालिक एसिड जिंक, मैग्नीशियम और कैल्शियम के साथ जुड़ जाता है, जिससे शरीर में पोषण तत्वों को सोख नहीं पाता है। ये मिनरल की कमी का कारण बन सकता है।
ब्लड क्लॉटिंग- अगर खून को पतला करने की दवाई खा रहे हैं तो पालक खाने से बचें। क्योंकि पालक ज्यादा खाने से ब्लड में क्लॉटिंग की परेशानी हो सकती है।
अर्थराइटिस- आपको अगर जोड़ों में दर्द है तो पालक का ज्यादा सेवन करने से बचें, क्योंकि इसमें मिलने वाले तत्व अर्थराइटिस की परेशानी बढ़ा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- प्लास्टिक सर्जरी कराने से पहले साइड इफेक्ट जान लें, हो सकती है मौत भी
एलर्जी- पालक की सब्जी में हिस्टामाइन (Histamine) होता है, जो बॉडी की कुछ सेल्स में मिलने वाला एक रसायन है जो कुछ मामलों में एलर्जी कर सकता है।
रिएक्शन- एक से ज्यादा बार बहुत अधिक पालक खाने से शरीर पर टॉक्सिक असर कर सकता है।
इन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन
किडनी की पथरी- जब पालक का ज्यादा सेवन करते हैं तो बॉडी में बहुत ज्यादा ऑक्सालिक एसिड मौजूद होता है। शरीर को इसे बाहर करने में दिक्कत होती है। इससे किडनी की पथरी का खतरा बढ़ता है।
जोड़ों की समस्या- पालक प्यूरीन से भी भरपूर होता है। ये दोनों कंपाउंड एक साथ गाउट, गठिया का एक प्रकार होता है जो इसको ट्रिगर कर सकता है। जिनको पहले से ही जोड़ों के दर्द से पीड़ित हैं, उन्हें पालक का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
दवाई- जो लोग खून को पतला करने की मेडिसन खा रहे हैं, उन्हें भूलकर भी पालक का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद विटामीन के, थक्कारोधी दवा (anticoagulant) के साथ मिलकर बॉडी पर असर कर सकता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 hr agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
6 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
7 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
9 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines