Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट की समस्याओं के चलते कल रात करीब 9 बजे दिल्ली के सरगंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि उनका इलाज अस्पताल के गैस्ट्रो विभाग में हो रहा है। फिलहाल वे डॉक्टरों की टीम की निगरानी में है और उपचार करवा रही हैं। इससे पहले शिमला में भी उन्हें अचानक भर्ती करवाया गया था। उस वक्त भी उनके कुछ रूटीन चेकअप और टेस्ट हुए थे। दरअसल, ये परेशानी इन दिनों काफी कॉमन हो गई है, ये समस्या लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारी होती है। आइए जानते हैं गैस्ट्रो की कौन-कौन सी समस्याएं होती हैं, जो हमें भी परेशान कर सकती हैं।
क्या है गैस्ट्रो प्रॉब्लम?
गैस्ट्रो की समस्याएं पेट की गंभीर प्रॉब्लम होती हैं, जो पाचन तंत्र से जुड़ी होती हैं। इसमें पाचन क्रिया प्रभावित होती है, आंतों में सूजन के साथ इंफेक्शन भी होता है। इसके अलावा, मल त्याग करने में भी दिक्कतें होती हैं। कॉमन गैस्ट्रिक प्रॉब्लम्स में पेट दर्द, ऐंठन, डकारें आना, गैस बनना और जी मिचलाना समेत दस्त या कब्ज होती हैं।
कितने प्रकार की होती हैं गैस्ट्रो प्रॉब्लम?
इसके कई प्रकार हो सकते हैं लेकिन सबसे गंभीर प्रकार ये पांच होते हैं-
1. एसिड रिफ्लक्स
इसमें आपको सीने में जलन के साथ खट्टी डकारें आती हैं और पेट में एसिड का स्तर बढ़ने से वह ऊपर की ओर आता है, जिससे डकारें और भारीपन महसूस होता है। ये अगर रोजाना हो, तो ज्यादा खतरनाक होती हैं।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस को 44 करोड़ रुपए कैश में चंदा दिया किसने? ‘AAP’ ने भाजपा पर उठाए सवाल
2. गैस्ट्राइटिस
ये समस्या मरीजों को कई तकलीफें दे सकती हैं, जैसे कि पेट की परत में सूजन होना, पेट में जलन और भूख न लगना समेत कई बार पेट में अल्सर भी बन सकता है।
3. पेप्टिक अल्सर
ये पेट में और आंतों में घावों बनने से होती है। इसमें मरीज को पेट दर्द, खून की उल्टी के साथ मल का रंग भी बदला हुआ दिखाई देगा। ये कई बार बहुत ज्यादा गंभीर हो जाती है और जानलेवा भी हो सकती है।
4. IBS (इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज)
ये आंतों से संबंधित एक गंभीर बीमारी होती है, जिसमें इनमें सूजन के साथ खून के साथ मल आ सकता है। वहीं, कमजोरी और वेट लॉस भी इसके लक्षण हैं।
5. लिवर से जुड़ी बीमारी
गैस्ट्रो प्रॉब्लम में लिवर से जुड़े रोग भी शामिल हैं, जैसे कि हेपेटाइटिस। इसमें आपको पेट में भारीपन महसूस होता है और भूख में कमी होती है। साथ ही, ये ज्यादा गंभीर लक्षण देने लगे या इलाज में देरी हो, तो शरीर के अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकती है।
कुछ सामान्य कारण
डॉक्टर विकास के मुताबिक, इसके कुछ प्रमुख और आम कारण हमारा लाइफस्टाइल हो सकता है। इसमें अनहेल्दी डाइट का सेवन रोजाना करना, बिना चबाएं जल्दी-जल्दी खाना निगलना, बहुत अधिक तनावग्रस्त रहना और शौच आने पर समय से न जाना तथा बहुत अधिक पेनकिलर्स का सेवन करना शामिल है। नींद का सही पैटर्न फॉलो न करना और शराब, सिगरेट और कम पानी पीना भी इसमें शामिल है। दूषित पानी और भोजन खाना भी इसमें शामिल है।
बचाव के उपाय
- सही, संतुलित और सुपाच्य भोजन खाएं।
- डिनर में बहुत देर से खाना न खाएं।
- प्रतिदिन 3 से 4 लीटर पानी पिएं।
- खाने के कुछ देर बाद 5 से 10 मिनट के लिए टहलें।
- शराब और धूम्रपान से दूरी बनाएं।
- नींद पर्याप्त होना भी जरूरी है।
कब डॉक्टर के पास जाना जरूरी?
लगातार पेट दर्द होना, उल्टी में खून आना, मल में खून या काला रंग दिखना, अचानक वजन घटना, हमेशा एसिडिटी बने रहना और
खाना खाने की इच्छा न होना, जैसे संकेत दिखाई देने पर अपने डॉक्टर से जरूर मिलें।
ये भी पढ़ें- आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना, बोले- 4 इंजन की सरकार पानी प्रबंधन में फेल
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
12 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
13 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
14 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
16 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines