Sonam Wangchuk Health Update: 20 जुलाई सुबह 10 बजे वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल ने सोनम वांगचुक की हेल्थ अपडेट दी है. हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि सोनम वांगचुक को लगातार मेडिकल केयर दी जा रही है. सोनम के वाइटल पैरामीटर्स स्टेबल हैं और ब्लड पैरामीटर्स पर लगातार बारीकी से क्लिनिकल निगरानी की जरूरत बनी हुई है. एक्सपर्ट्स की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम के लगातार सुपरविजन में सोनम को रखा गया है.
हर कॉम्पलिकेशन के लिए टीम तैयार
VMMC और सफदरजंग अस्पताल व AIIMS, नई दिल्ली की इलाज करने वाली टीमों के क्लिनिकल असेसमेंट के आधार पर बताया गया कि किसी भी संभावित जटिलता या कॉम्पिलकेशन का पता लगाने के लिए और समय पर इलाज सुनिश्चिच करने के लिए लगातार मेडिकल इंटरवेंशन और बिना रुकावट क्लिनिकल मॉनिटरिंग जरूरी है. उन्हें अभी हर तरह की मेडिकल देखभाल मिल रही है और विशेषज्ञों की टीम उन्हें मॉनिटर कर रही है.
सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर लगातार भूख हड़ताल पर रहे जिस चलते शरीर में कमजोरी हो गई और स्वास्थ्य बिगड़ने लगा. सोनम को 20 दिनों की भूख हड़ताल के बाद सफदरजंग अस्पताल लाया गया था. बताया जा रहा है कि अस्पताल में भी सोनम की भूख हड़ताल जारी है. बीते दिन तक सोनम ने ड्रिप, ओआरएस और दवा लेने से इनकार कर दिया था. वहीं, सोनम की पत्नी गीतांजलि ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है कि सोनम को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया जाए और उनके परिवार व निजी डॉक्टर को उनसे मिलने दिया जाए.
यह भी पढ़ें- साइंस के मैजिक की मिसाल है सोनम वांगचुक का घर, जानिए बिना हीटर के भी कैसे रहता है गर्म?
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
48 mins agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
2 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
3 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
5 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines