Belly Fat: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, जंक फूड और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण पेट की चर्बी तेजी से बढ़ रही है. कई लोग यह समझ नहीं पाते कि उनकी तोंद नरम है या सख्त और दोनों में फर्क क्या है. क्या सॉफ्ट बेली ज्यादा नुकसान करती है या हार्ड बेली? इस सवाल का जवाब जानना जरूरी है, क्योंकि पेट की चर्बी सिर्फ दिखने की समस्या नहीं, बल्कि सेहत से जुड़ा बड़ा संकेत भी हो सकती है. अगर आपका पेट भी बाहर निकला हुआ है, तो ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि वह हेल्थ पर कैसे असर डालेगा. आइए जानते हैं इस स्टोरी में.
सॉफ्ट और हार्ड बेली में क्या अंतर है?
अगर पेट की चर्बी दबाने पर आसानी से अंदर चली जाती है और स्किन चुटकी में आ जाती है, तो इसे सॉफ्ट बेली कहा जाता है. इसे मेडिकल भाषा में सबक्यूटेनियस फैट (Subcutaneous Fat) कहते हैं, जो त्वचा के ठीक नीचे जमा होता है. वहीं जब पेट सख्त महसूस हो और दबाने पर अंदर न जाए, तो यह हार्ड बेली या विसरल फैट (Visceral Fat) हो सकता है. यह चर्बी पेट के अंदरूनी अंगों जैसे लिवर और पैंक्रियास के आसपास जमा होती है.
कौन सा बेली फैट ज्यादा खतरनाक है?
विशेषज्ञों के अनुसार विसरल फैट यानी सख्त चर्बी ज्यादा नुकसानदेह होती है. यह शरीर में हॉर्मोन असंतुलन पैदा कर सकती है और इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ा सकती है. इसके कारण डायबिटीज, दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर और फैटी लिवर जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. जबकि सॉफ्ट बेली दिखने में ज्यादा नजर आती है, लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से हार्ड बेली अधिक जोखिमभरी मानी जाती है.
हालांकि, इसका बिल्कुल भी यह मतलब नहीं है कि सॉफ्ट बेली सेहत पर नुकसान नहीं पहुंचाती है. यह भी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है, खासकर तब जब शरीर में कुल चर्बी की मात्रा जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए. लंबे समय तक अधिक सॉफ्ट फैट रहने से मोटापा, जोड़ों पर दबाव, सांस फूलना और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए इसे हल्के में लेना सही नहीं है और वजन को संतुलित रखना जरूरी है.
पेट की खतरनाक चर्बी कैसे घटाएं?
लोगों का सवाल रहता है कि आखिर कैसे वह अपने बढ़ते पेट पर काबू पाएं और फिट दिखे? इसके लिए आपको अपनी डेली रूटीन में कुछ चीजों का खास ख्याल रखना होगा. इसमें;
- रोज कम से कम 30-45 मिनट तेज चाल से चलें या कार्डियो एक्सरसाइज करें.
- तला-भुना और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड कम से कम खाएं.
- डाइट में हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन शामिल करें.
- पर्याप्त नींद लें और तनाव कम करने की कोशिश करें.
- नियमित हेल्थ चेकअप करवाएं और वजन पर नजर रखें.
- अक्सर लोग मोटापा कम करने के लिए खाना या एक वक्त की डाइट छोड़ देते है, यह करना भी बहुत गलत है, इससे कमजोरी आती है और तबीयत खराब हो सकती है.
यह भी पढ़ें – फ्लाइट में ही रह गया आपका सामान? यहां जानिए एयरलाइंस के क्या हैं नियम और सामान वापस लेने के लिए क्या करना पड़ेगा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
7 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
10 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
11 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
12 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
13 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
16 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines